आखिरकार रूस ने आज यूक्रेन के खिलाफ चौतरफा युद्ध छेड़ दिया और उस पर दक्षिण, पूर्व और उत्तर से जमीन और हवाई मार्ग से हमले किए। इस हमले में यूक्रेन को जबरदस्त नुकसान हुआ है। खबरों के मुताबिक अब तक 40 सैनिकों और 10 नागरिकों की मौत हुई है। इस बीच दोनों ओर से सख्त बयानबाजी भी हो रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किसी भी देश को इसमें दखल न देने की चेतावनी दी है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि उनका देश कभी नहीं झुकेगा और आखिरी दम तक लड़ेगा। तस्वीरों में देखें यहां अब क्या-क्या हुआ।
2 of 9
Russia Ukraine war
- फोटो : social media
यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि खार्किव शहर में गोलाबारी ने एक अपार्टमेंट ब्लॉक में एक लड़के की जान ले ली, अन्य नागरिक भी मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।
3 of 9
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Screen Grab
व्लादिमीर पुतिन द्वारा हमले का आदेश देने के बाद यूक्रेन में धमाके देखे गए। कई शहरों में धुएं का गुबार नजर आया। रूस की तरफ से आसमान से मिसाइलों और बमों की बारिश हुई, जिसमें सेना को भारी नुकसान हुआ। हमले में यूक्रेन के 40 जवान मारे गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की के सलाहकार ने रूस के हमले में 40 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं।
4 of 9
यूक्रेन की सेना(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह शहरों को निशाना नहीं बना रहा है, बल्कि सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है और उसे दावा किया कि हमले से नागरिक आबादी के लिए कोई खतरा नहीं है। फिर भी यूक्रेन के पूर्व में लुहान्स्क, सुमी, खार्किव और चेर्निहाइव सभी पर हमले की सूचना मिली है। साथ ही पश्चिम में पोलैंड के साथ सीमा के करीब ज़ाइटॉमिर और ल्वीव में भी धमाकों की सूचना मिली है।
5 of 9
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
लिविव में विस्फोटों और हवाई हमले की खबरें आ रही हैं। यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय द्वारा सैकड़ों हताहतों की सूचना दी गई है। एक भयावह वीडियो में दिखा कि मध्य यूक्रेन में चर्कासी क्षेत्र के उमान में एक साइकिल सवार पर एक गोला आ गिरा और वह वहीं ढेर हो गया। रिपोर्टों में कहा गया है कि एक नागरिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।