फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेरू में रस्सी से बना पुल है दुनिया का सबसे खतरनाक पुल, इसलिए पर्यटकों का है सबसे पसंदीदा

Sun, 02 Sep 2018 11:48 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
rope bridge of peru is the most dangerous bridge of world but favorite of tourists
पेरू का रस्सी पुल
दुनिया की सबसे खतरनाक पुलों में से एक है पेरू देश में कुजको गांव का रोप ब्रिज। रस्सी से बना ये पुल कुजको गांव को पेरू से जोड़ता है और इसे यहां के आदिवासी पारंपरिक तरीके से बनाते हैं। आईये दिखाते हैं आपको दुनिया के इस अजूबे पुल की झल्कियां। 


 
rope bridge of peru is the most dangerous bridge of world but favorite of tourists
रोप पुल
जंगली घास की रस्सी का 120 फीट लंबा ब्रिज गांव को पेरू से जोड़ता आ रहा है, हर साल गांववाले मिलकर नया ब्रिज बनाते हैं । 3 दिन में कुजको गांव के लोग इस ब्रिज को हर साल बनाते हैं और इनका तरीका अपने आप में अनूठा है।
 
rope bridge of peru is the most dangerous bridge of world but favorite of tourists
रोप पुल
यह झूलता हुआ क्यू इस्वाचक पुल नदी को पार करने के लिए बनाया गया था। यह ब्रिज 500 साल से गांव के लोगों को पेरू से जोड़ रहा है। खास बात यह है कि हर साल गांव के लोग इस 120 फीट लंबे ब्रिज को बनाते हैं। इस दौरान कुजको गांव के लोग ब्रिज बनाने वाले लोगों की सलामती की दुआ करते हैं और ब्रिज के बनने पर जश्न भी मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rope bridge of peru is the most dangerous bridge of world but favorite of tourists
रोप पुल
इसकी लंबाई 118 फीट है और 220 फीट की ऊंचाई है। यह कैनयोन की तेज बहती हुई नदी पर बना हुआ है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज में से एक माना जाता है। 

 
विज्ञापन
rope bridge of peru is the most dangerous bridge of world but favorite of tourists
रोप पुल
कुजको गांव का यह ब्रिज पर्यटकों के बीच काफी चर्चित है। इस देखने हर साल 10 हजार से ज्यादा विदेश सैलानी आते हैं। इसी टूरिज्म के पैसों से गांव वालों की रोजी रोटी चलती है। 
पेरू सरकार ने इसे अनोखे ब्रिज को कल्चर हेरिटेज भी घोषित कर रखा हैै। 2013 में इस ब्रिज को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में जगह मिली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed