फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICU से निकलते ही 'ग्रेजुएट' हुआ दुधमुंहा बच्चा, पांच महीने में हुआ था जन्म

Sat, 01 Sep 2018 05:59 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Eight Month Old Baby Graduates As He Discharged From ICU In USA
Cullen Potter
आठ महीने का बच्चा अस्पताल से निकलते ही 'ग्रेजुएट' हो गया। इस नन्हे से बच्चे का नाम कलेन पॉटर है। इसका जन्म साढ़े पांच महीने में ही हो गया था। वक्त से पहले जन्म की वजह से यह बहुत कमजोर था। डॉक्टरों ने कहा कि इसके की संभावना केवल 2 फीसदी बताई थी। 
Eight Month Old Baby Graduates As He Discharged From ICU In USA
Cullen Potter
मगर तमाम आशंकाओं और अनुमान को बौना साबित करते हुए कलेन पॉटर नामक यह नवजात शानो-शौकत के साथ घर लौट रहा है। अस्पताल का पूरा स्टाफ इसकी विदाई के वक्त मौजूद था। इस पल को यादगार बनाने के लिए माता-पिता ने स्टाफ के साथ मिलकर खास बंदोबस्त किए।
Eight Month Old Baby Graduates As He Discharged From ICU In USA
Cullen Potter
इतनी छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी जंग को सेलिब्रेट करने के लिए कलेन की मां उनके लिए खास लिबास लेकर आईं। जैसा लबादा छात्र अपनी ग्रैजुएशन सेरिमनी में पहनते हैं, वैसे ही लुक में कलेन नजर आए। सिर पर काली टोपी में वह बेहद क्यूट लग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eight Month Old Baby Graduates As He Discharged From ICU In USA
Cullen Potter
कलेन को इस तरह तैयार करने के पीछे खास मकसद था। जिस तरह एक छात्र तमाम तालीम हासिल कर, दुनिया का सामना करने निकलता है उसी तरह कलेन भी एक नए सिरे से दुनिया की सच्चाई का हिस्सा बनने जा रहा है। यही वजह है कि उसे इस लिबास में तैयार किया गया।
 
विज्ञापन
Eight Month Old Baby Graduates As He Discharged From ICU In USA
Cullen Potter
अमेरिका के अलबामा में मौजूद मोबाइल नामक शहर की यह घटना है। जब कई अस्पतालों ने कलेन का इलाज करने से इंकार कर दिया था, तब चिल्ड्रेन एंड वूमन हॉस्पिटल ने मां-बाप की आस जगाई। अब उसके फेसबुक पर पोस्ट किया गए इस बच्चे का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है -
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed