यूएई के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर पहुंचे। कतर की राजधानी दोहा पहुंचने के बाद होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। हाथों ने भारतीय तिरंगा लेकर आए लोगों ने 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
2 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ,समुदाय से की मुलाकात।
- फोटो : Twitter
पीएम मोदी ने होटल के बाहर स्वागत के लिए जुटे लोगों से हाथ मिलाया। कुछ प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी को किताबें भी भेंट कीं। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं।
3 of 10
कतर के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी।
- फोटो : Twitter
पीएम मोदी ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री सह विदेश मंत्री एचएच मुहम्मद बिन अब्दुल रहमान के साथ बैठक कर द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर विस्तार से बात की।
4 of 10
कतर पहुंच कर लोगों का अभिवादन किया।
- फोटो : Twitter
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, भारत कतर के साथ ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। कतर के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की योजना है।
5 of 10
यूएई के राष्ट्रपति से मिले पीएम।
- फोटो : Twitter
इससे पहले, यूएई में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार और निवेश, डिजिटल बुनियादी ढांचे, फिनटेक, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंधों जैसे सभी क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का स्वागत किया।