Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Turkey Earthquake: चार देशों में भूकंप से हाहाकार, चारों तरफ बिछीं सैकड़ों लाशें, हजारों इमारतें जमींदोज

Mon, 06 Feb 2023 10:26 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा/दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा/दमिश्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Feb 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Turkey Syria Earthquake: Many Killed and Injured, See Photos Syria Turkey Lebanon Earthquake
तुर्की में भूकंप - फोटो : Social Media

तुर्की में आज यानी सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आने से हाहाकार मच गया। भूकंप इतना खतरनाक था कि इसका असर सीरिया, लेबनान और इजराइल में भी महसूस किए गए। तुर्की में सबसे प्रभावित शहरो में राजधानी अंकारा, नूरदगी समेत 10 शहर रहे। अधिकारियों के मुताबिक तुर्की में अब तक 1498 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और हजारों लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, सीरिया में 810 लोग मारे गए हैं। इस तरह दोनों जगह कुल मिलाकर करीब 2300  लोगों के मारे जाने की खबर है। 


Trending Videos
Turkey Syria Earthquake: Many Killed and Injured, See Photos Syria Turkey Lebanon Earthquake
सीरिया में भूकंप - फोटो : Social Media

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) और नूरदगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर (16 मील) दूर था।  यह 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर केंद्रित था। डेनिश भूवैज्ञानिक संस्थान का कहना है कि तुर्की में भूकंप के झटके ग्रीनलैंड तक महसूस किए गए हैं। 

Turkey Syria Earthquake: Many Killed and Injured, See Photos Syria Turkey Lebanon Earthquake
तुर्की में भूकंप - फोटो : Social Media

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Turkey Syria Earthquake: Many Killed and Injured, See Photos Syria Turkey Lebanon Earthquake
सीरिया में भूकंप - फोटो : Social Media

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेजा गया। हमें उम्मीद है कि हम इस आपदा को एक साथ जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ पार कर लेंगे।

विज्ञापन
Turkey Syria Earthquake: Many Killed and Injured, See Photos Syria Turkey Lebanon Earthquake
Earthquake - फोटो : Social Media

तुर्की में दोबारा भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस बार रिक्टर पैमाने  पर तीव्रता 7.5 मापी गई। भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार तीन बजकर 54 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र अंकारा से 427 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किमी. अंदर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed