पेंडोरा पेपर्स लीक में रूस, ब्रिटेन, पाकिस्तान, तुर्की, केन्या, जॉर्डन सहित कुल 117 देशों के 330 राजनेताओं की पोल खुली है। इन नेताओं ने शेल कंपनियां बनाने, फर्म व ट्रस्ट खड़े करने और संपत्तियाें में निवेश करने के लिए लाखों करोड़ रुपये के लेन-देन छिपाए। इन अंतरराष्ट्रीय नेताओं में से कुछ की जानकारी...
Pandora Papers Leak : 117 देशों के 330 राजनेताओं की खुली पोल, निवेश के लिए लाखों करोड़ रुपये के लेन-देन छिपाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस : राष्ट्रपति पुतिन की छवि चमकाने वाला सीईओ भी शामिल
रूस के प्रमुख चैनल के सीईओ कोंस्टेनटाइन अर्नेस्ट को राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की छवि चमकाने के लिए जाना जाता है। उसे सोवियत समय के सिनेमा घर व आसपास की संपत्तियां बेहद कम कीमत में बेची गईं।
चेक : पीएम ने किले खरीदे
फ्रांस के गांव में शाटो (छोटे किले) खरीदने के लिए 2009 में चेक गणराज्य के पीएम आंद्रेज बेबिस ने शेल कंपनी में करीब 164 करोड़ रुपए निवेश किए। इनकी जानकारी अनिवार्य घोषणाओं में नहीं दी।
लेबनान : पीएम नजीब मिकाती व अन्य नेताओं ने 750 करोड़ के याट खरीदे
लेबनान के प्रधानमंत्री नजिब मिकाती, उसके पूर्व पीएम रहे हसन दाएब, लेबनान सेंट्रल बैंक के गवर्नर रिया सालामेह ने ऑफशोर कंपनियां बनाकर अपने ही देश को लूटा। इसके जरिये 750 करोड़ रुपये मूल्य के याट खरीदे, संपत्तियां बनाईं और काला धन सफेद किया।
जॉर्डन : शासक अब्दुल्ला द्वितीय ने छुपकर खरीदे 14 होटल
लंबे समय से जॉर्डन के शासक शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने अमेरिका और ब्रिटेन में 14 लग्जरी होम खरीदे। 2003 से 2017 में हुई यह खरीद टैक्स हैवन देशों में बनी कंपनियों के जरिये अंजाम दी गई। 36 शेल-कंपनियां भी बनाईं। उल्लेखनीय है कि अब्दुल्ला हर साल अपने नाम से पारदर्शिता अवार्ड देते हैं।