Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Elon Musk announces separation from partner Grimes know about other Billionaires whose relation ended
{"_id":"615088058ebc3e0c16517981","slug":"elon-musk-announces-separation-from-partner-grimes-know-about-other-billionaires-whose-relation-ended","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलेशनशिप: मस्क से पहले इन अरबपतियों के रिश्तों में भी पड़ी दरार, एलन पहले ही तीन बार ले चुके तलाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रिलेशनशिप: मस्क से पहले इन अरबपतियों के रिश्तों में भी पड़ी दरार, एलन पहले ही तीन बार ले चुके तलाक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:17 PM IST
सार
अपने संबंधों में परेशानी झेलने वाले मस्क अकेले अरबपति नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है। उनके अलावा हालिया समय में दो और अरबपति हैं, जिनके रिश्तों में दरार आ गई और आखिरकार उन्हें अपने साथी से अलग होना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 6
एलन मस्क ने पार्टनर ग्राइम्स से अलग होने का एलान कर दिया है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क ने अपनी प्रेमिका ग्राइम्स से अलग होने का एलान किया है। दोनों के बीच यह रिश्ता करीब तीन साल तक चला। दोनों का एक बेटा भी है। यह चौथी बार है जब एलन मस्क किसी रिलेशनशिप से अलग हुए हैं। इससे पहले तीन बार उनकी शादियां टूट चुकी हैं। जहां उनकी पहली शादी जस्टीन मस्क से 8 साल चली, वहीं टौला राइली से दूसरी शादी दो साल और तीसरी शादी 3 साल चली।
हालांकि, अपने संबंधों में परेशानी झेलने वाले मस्क अकेले अरबपति नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है। उनके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस भी हालिया दो नाम हैं, जिनके रिश्तों में दरार आ गई और आखिरकार उन्हें अपने साथी से अलग होना पड़ा।
1. बिल गेट्स-मेलिंडा गेट्स
2 of 6
बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स
- फोटो : Social Media
जिन बड़े अरबपतियों के रिश्ते टूटने के मामले सामने आए हैं, उनमें बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स का नाम शामिल है। दोनों ने इसी साल अलग होने का एलान किया था। अपनी 27 साल लंबी चली शादी को तोड़ने के बाद दोनों के बीच 130 अरब डॉलर की संपत्ति का बंटवारा भी होना बाकी है। बता दें कि बिल गेट्स अपनी 1975 में बनाई माइक्रोसॉफ्ट में 10 करोड़ या 1.3 फीसदी शेयर्स का हिस्सा रखते हैं।
2. जेफ बेजोस-मैकेंजी बेजोस
3 of 6
अमेजन के मालिक जेफ बेजोस और मैकेंजी बेजोस।
- फोटो : Social Media
अमेजन के संस्थापक और अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस ने भी 2019 में अपनी 25 साल पुरानी शादी तोड़ने का एलान किया था। तब अटकलें लगाई जा रही थीं कि बेजोस एक मीडिया से जुड़ी प्रेजेंटर के साथ नजदीकी बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच उस समय काफी महंगा तलाक हुआ था। मैकेंजी इस तलाक के बाद दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला बन गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. एलन मस्क-जस्टीन मस्क, एलन मस्क-टौला राइली
4 of 6
ग्राइम्स से अलग होने से पहले एलन मस्क अपनी पत्नियों से तलाक भी ले चुके हैं।
- फोटो : Social Media
एलन मस्क ने ग्राइम्स से रिश्ता जोड़ने से पहले तीन बार अपनी शादी तोड़ चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2008 में जस्टीन मस्क से अपनी आठ साल लंबी चली शादी खत्म की थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। एलन और जस्टीन अलग होने के बावजूद बच्चों की साथ देखभाल करते हैं। वे हर महीने जस्टीन को 20 हजार डॉलर (करीब 14 लाख रुपये) भेजते हैं।
2010 में एलन ने दूसरी शादी टौला राइली से की। दोनों की शादी 2012 तक चली और फिर दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। मस्क ने 2013 में फिर राइली से शादी कर ली, लेकिन दोनों का रिश्ता 2015 तक ही चला। यानी इतने सालों में मस्क तीन महिलाओं से रिश्ते तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
4. सर्गेई ब्रिन-एन वोज्सिकी
5 of 6
सर्गेई ब्रिन और एन वोज्सिकी।
- फोटो : Social Media
गूगल के सहसंस्थापक सर्गेई ब्रिन और 23एंडमी की संस्थापक एन वोज्सिकी ने 2015 में अपनी आठ साल पुरानी शादी को तोड़ने का एलान कर दिया था। तब दोनों के बीच रिश्तों में खटास की बात सामने आई थी। दरअसल, ब्रिन पर गूगल की कर्मचारी अमांडा रोजेनबर्ग से अफेयर चलाने के आरोप लगे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।