वाशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर की टक्कर की घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस दुर्घटना में 67 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि यह वाशिंगटन डीसी में हुई सबसे बुरी त्रासदियों में से एक है। जब यहां बचाव अभियान चल रहा था, तब ऐसा नहीं था कि वहां बहुत अधिक पुलिस थी। सीमित संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ ही बचाव कार्य किया गया। इससे ज्यादा पुलिसकर्मी को ट्रैफिक संभालने और कार दुर्घटना के वक्त नजर आते हैं। यह वास्तव में एक त्रासदी थी। यह डीसी क्षेत्र या अर्लिंग्टन में हुई अब तक की सबसे बुरी त्रासदियों में से एक है। ऐसा होते देखना वाकई दुखद है। मैं सभी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
एक अन्य स्थानीय निवासी मिशेल बौद्रेउ ने इस घटना की खबर सुनने के अपने अनुभव के बारे में बताया और इसे दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि हम बहुत सारे लाइव एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स सुनते हैं और उड़ानों को ट्रैक करते हैं। कल रात मैं सुन रहा था और यह सब कुछ हो रहा था। यह विनाशकारी था। हम आम तौर पर उड़ानों को उतरते देखने, उन्हें ट्रैक करने और नियंत्रकों को सुनने के लिए महीने में कम से कम एक बार यहां आते हैं। इसलिए यह बहुत व्यक्तिगत लगा, क्योंकि मैंने लगातार सुना और यह सब होता सुना। यह बहुत दुखद था।
2 of 5
US Plane Accident
- फोटो : Amar Ujala
हेलीकॉप्टर यात्री विमान के रास्ते में आ गया
इससे पहले सेना के एक हेलीकॉप्टर से अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की टक्कर होने से उसमें सवार सभी 64 लोगों की जान चली गई है। दुर्घटना को अमेरिका के गत 25 साल के इतिहास का सबसे भीषण विमान हादसा कहा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात को पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी से कम से कम 28 शव निकाले गए थे, लेकिन अब किसी के भी बचे होने के कोई आसार नहीं हैं। घटना उस समय हुई, जब वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन हवाई अड्डे पर उतरते समय हेलीकॉप्टर यात्री विमान के रास्ते में आ गया। बचावकर्मी 60 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी जिंदा नहीं बचा।
3 of 5
US Plane Accident
- फोटो : Amar Ujala
सैन्य हेलीकॉप्टर विमान के रास्ते में क्यों आया?
विमान का ढांचा तीन टुकड़ों में कमर तक गहरे पानी में मिला। हेलीकॉप्टर का मलबा भी मिल गया है। टक्कर के कारण के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि उड़ान की स्थिति स्पष्ट थी क्योंकि कंसास के विचिटा से आ रहा विमान पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत उतर रहा था और उसमें अमेरिकी और रूसी ‘फिगर स्केटर’ और अन्य लोग सवार थे, तभी हेलीकॉप्टर उसके रास्ते में आ गया। अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ रॉबर्ट इसोम ने कहा कि इस समय, हमें यह नहीं पता कि सैन्य हेलीकॉप्टर विमान के रास्ते में क्यों आया। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे। अमेरिकी सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर वर्जीनिया के फोर्ट बेलवोइर में तैनात यूएच-60 ब्लैकहॉक था और प्रशिक्षण उड़ान पर था।
4 of 5
US Plane Accident
- फोटो : Amar Ujala
2001 के बाद से सबसे घातक अमेरिकी विमान दुर्घटना
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रात को सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में संकेत दिया कि इस टक्कर को रोका जा सकता था। इस बारे में डफी ने कहा, 'अब तक जो मैंने देखा है, क्या मुझे लगता है कि इसे रोका जा सकता था? बिल्कुल।' रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित नहीं हुए। अब विमान में सवार सभी लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है तो यह 12 नवंबर 2001 के बाद से सबसे घातक अमेरिकी विमान दुर्घटना बन गई है। उस समय अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान कैनेडी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद न्यूयॉर्क के बेले हार्बर के आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें सवार सभी 260 लोग मारे गए थे।
कैसे हुआ हादसा?
विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर से मिले डेटा के अनुसार, ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ की उड़ान संख्या 5342 लगभग 400 फुट की ऊंचाई से करीब 140 मील प्रति घंटे की गति से हवाई अड्डे की ओर आ रही थी, तभी पोटोमैक नदी के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से कम हो गई। कनाडा में 2004 में निर्मित बॉम्बार्डियर सीआरजे-701 ट्विन-इंजन जेट में 70 यात्री यात्रा कर सकते थे। विमान के उतरने से कुछ मिनट पहले ‘हवाई यातायात नियंत्रकों’ ने उससे पूछा कि क्या वह रीगन हवाई अड्डे के अपेक्षाकृत छोटे रनवे 33 पर उतर सकता है जिसके बाद विमान चालकों ने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद नियंत्रकों ने विमान को रनवे 33 पर उतरने की अनुमति दे दी। उड़ानों पर नजर रखने वाली साइट के अनुसार, विमान ने नए रनवे पर जाने के लिए अपना मार्ग बदला। दुर्घटना से 30 सेकंड से भी कम समय पहले एक हवाई यातायात नियंत्रक ने हेलीकॉप्टर से पूछा कि क्या उसे विमान आता दिखाई दे रहा है। उसके कुछ सेकंड बाद टक्कर हो गई।