फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nepal: नेपाल में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया हाहाकार; 220 से ज्यादा की मौत, करीब 30 लोग लापता

Tue, 01 Oct 2024 12:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 01 Oct 2024 12:08 PM IST
सार

Nepal: नेपाल में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया हाहाकार; 220 से ज्यादा की मौत, करीब 30 लोग लापता

विज्ञापन
Nepal flood and landslides casualties several died some missing news in hindi
नेपाल में बाढ़ - फोटो : PTI
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण तबाही मच गई है। गुरुवार को शुरू हुई बारिश रविवार तक कई प्रांतों में विनाश का कारण बन गई। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण अबतक 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 30 लोग लापता हैं। वहीं हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। काठमांडू में रविवार से मौसम में सुधार हुआ है।
Nepal flood and landslides casualties several died some missing news in hindi
नेपाल में बाढ़ - फोटो : PTI
पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण काठमांडू घाटी बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। यहां 50 लोगों की मौत हो चुकी है। तलाशी, बचाव और राहत अभियान के लिए नेपाल सेना और  पुलिस बलों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Nepal flood and landslides casualties several died some missing news in hindi
नेपाल में बाढ़ - फोटो : PTI
बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों को तुरंत राहत सामग्री प्रदान की जा रही है। नेपाल सरकार खोज, बचाव और राहत वितरण को प्राथमिकता दे रही है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने कहा कि परिवहन को फिर से चालू करने के लिए राजमार्गों को साफ किया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरे एशिया में बारिश की मात्रा और समय में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nepal flood and landslides casualties several died some missing news in hindi
नेपाल में बाढ़ - फोटो : PTI
बाढ़ के प्रभाव में वृद्धि का एक कारण निर्मित पर्यावरण है, जिसमें अनियोजित निर्माण भी शामिल है। देश के कई इलाकों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों घर और पुल बाढ़ के पानी में बह गए। सड़क बाधित होने के कारण हजारों की संख्या में लोग विभिन्न स्तानों में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
Nepal flood and landslides casualties several died some missing news in hindi
नेपाल में बाढ़ - फोटो : PTI
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई राजमार्ग और सड़क क्षतिह्रस्त हो गए। सैकड़ों घर और पुल दब गए या बह गए। बाढ़ और भूस्खलन के कारण काठमांडू की तरफ जाने वाली मार्ग अवरुद्ध हो गई। हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed