Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Mexico Acapulco beach waves light up with bioluminescent plankton for the first time after 60 years in Lockdown
{"_id":"5ea65c488ebc3e902626f23a","slug":"mexico-acapulco-beach-waves-light-up-with-bioluminescent-plankton-for-the-first-time-after-60-years-in-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मेक्सिको के तट पर 60 साल बाद दिखा खूबसूरत नजारा, नीली रोशनी से जगमगाया समुद्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तस्वीरें: मेक्सिको के तट पर 60 साल बाद दिखा खूबसूरत नजारा, नीली रोशनी से जगमगाया समुद्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मेक्सिको के समुद्र में 60 साल बाद दिखा खूबसूरत नजारा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में लॉकडाउन का असर वातावरण पर साफ नजर आ रहा है। जिन शहरों की हवा काफी खतरनाक होती थी अब वहां की हवा सांस लेने लायक हो गई है। प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया है। साथ में समुद्र और नदियों का पानी भी साफ हो गया है। एक तरफ जहां भारत में गंगा-यमुना का पानी साफ हो गया है वहीं मेक्सिको में समुद्र के पानी में नीली रोशनी दिखने लगी है।
2 of 6
नीली रोशनी से जगमगाया समुद्र
- फोटो : Twitter
रविवार को मेक्सिको में एकाप्यूलको के समुद्र के किनारों पर आने वाली लहरें नीले रंग की रोशनी की तरह दिखाई दीं। यहां 60 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है। इसे देखकर स्थानीय लोग भी आश्चर्यचकित हैं। मेक्सिको में पिछले 60 सालों में ऐसा खूबसूरत नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला।
3 of 6
घरों से बाहर आ गए लोग
- फोटो : Twitter
समुद्र में नीली रोशनी तब दिखाई पड़ती है जब समुद्र में खनिज तत्वों की मात्रा और खास किस्म के शैवालों की संख्या बढ़ती है। मेक्सिको में एकाप्यूलको के समुद्र तट की लहरों का चमकदार नीले रंग में बदलने का कारण एक रसायनिक प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नीली रोशनी को पकड़ने के लिए कुछ लोग समुद्र में कूद पड़े
- फोटो : Twitter
नीली रोशनी को बायोल्यूमिनसेंट कहा जाता है और ऐसा समुद्र में मौजूद फाइटोप्लांकटन नाम के शैवाल के कारण होता है। लहरों के तट से टकराने के बाद इनकी कैमिकल एनर्जी इलेक्ट्रिक एनर्जी में बदल जाती है और ये नीली दिखने लगती हैं। इसे आम भाषा में समुद्री चमक या सी-स्पार्कल भी कहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इस दृश्य को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया
- फोटो : Twitter
2018 में मालदीव के पास हिंद महासागर में भी ऐसा देखा गया था। इसके अलावा यह प्रशांत महासागर में अमेरिका के कैलिफोर्निया तटों के पास समुद्र में अक्सर देखी जाती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।