फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना जैसी महामारियों से बचने के लिए जर्मनी में तैयार हुआ 6000 करोड़ का बंकर, देखें तस्वीरें

Sat, 25 Apr 2020 10:25 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 25 Apr 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Underground bunker apartments in Germany Rothenstein For pandamic Coronavirus perfect for lockdown, See Photos
जर्मनी में स्थित बंकर - फोटो : Facebook

कोरोना वायरस से बचने के लिए सारी दुनिया कोई न कोई उपाय करने में लगी हुई है। वहीं, जर्मनी में इस वायरस से बचने के लिए बंकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन बंकरों में हर तरह की सुविधा दी गई है। 



ऐसा ही एक बंकर जर्मनी के रोथेंस्टिन शहर में बनाया गया है। इस बंकर के अंदर स्विमिंग पूल्स, सिनेगा, जिम जैसी सारी सुविधाएं दी गई हैं। मुसीबत के समय रहने के लिए बनाया गया यह बंकर पांच सितारा होटल की सुविधाओं से सुसज्जित है। यह बंकर 76 एकड़ में फैला हुआ है। 

Underground bunker apartments in Germany Rothenstein For pandamic Coronavirus perfect for lockdown, See Photos
जर्मनी में स्थित बंकर - फोटो : Facebook

बताया गया है कि यह बंकर इतना सुरक्षित है कि यह परमाणु हमलों को भी झेल सकता है। इस बंकर पर हवाई अटैक, जैविक या रासायनिक एजेंट्स, तरंगों के बड़े आघात, भूकंप, बाढ़ और सैन्य हमलों को भी असर नहीं होगा और यह अंदर रह रहे लोगों की जान बचा सकता है। लॉकडाउन के दौरान जर्मनी में तैयार यह बंकर यहां रहने वाले लोगों को आलीशान जीवन मुहैया कराता है। जमीन पर मिलने वाले सुख का लोग यहां पूरा आनंद उठा सकते हैं। 2015 में इस तरह के शेल्टर को सबसे पहले दुनिया के सामने लाया गया था।

Underground bunker apartments in Germany Rothenstein For pandamic Coronavirus perfect for lockdown, See Photos
जर्मनी में स्थित बंकर - फोटो : Facebook

बताया गया है कि इस बंकर के निर्माण में 6000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च किए गए हैं। इसमें अस्पताल, रेस्तरां, बेकरी, प्रार्थना रूम, क्लास रूम और खुद का टेलीविजन प्रसारण केंद्र भी मौजूद है। इसके विज्ञापन में कहा गया कि बंकर में ब्लास्ट प्रूफ दरवाजे हैं, यहां रहने वाले लोग यहां सालों तक आराम से रह सकते हैं। इसमें पानी का खुद का स्रोत और बिजली उत्पादन केंद्र भी मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Underground bunker apartments in Germany Rothenstein For pandamic Coronavirus perfect for lockdown, See Photos
जर्मनी में स्थित बंकर - फोटो : Facebook

बताया गया है कि किसी भी भयानक महामारी या तबाही के दौरान यहां 6000 लोग आराम से रह सकते हैं। लेकिन इन लोगों को यहां रहने से पहले कुछ परीक्षणों से होकर गुजरना होगा। परीक्षण में सफल होने के बाद ही उन्हें यहां रहने की इजाजत मिलेगी। 

विज्ञापन
Underground bunker apartments in Germany Rothenstein For pandamic Coronavirus perfect for lockdown, See Photos
जर्मनी में स्थित बंकर - फोटो : Facebook

वहीं, दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से अब तक एक लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं और  28 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि आठ लाख लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 52 हजार को पार कर गई है और नौ लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed