Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran AI Video Threatens US Tech Companies Headquarters Israel Military links news updates

ईरान की धमकी: एआई वीडियो से अमेरिकी टेक कंपनियों की तबाही दर्शायी; जाने किस-किस को निशाने पर बताया?

Sat, 28 Nov 2026 08:28 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एक्सप्लेनर डेस्क, अमर उजाला
एक्सप्लेनर डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 28 Nov 2026 08:28 AM IST
सार

ईरान की सरकारी मीडिया ने टेलीग्राम पर एक एआई-जनरेटेड वीडियो साझा किया है। वीडियो में अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और स्पेसएक्स के मुख्यालयों पर ड्रोन हमले और धमाकों के दृश्य दिखाए गए हैं। ईरान ने इन कंपनियों पर अमेरिकी और इस्राइली सेना के साथ गुप्त रूप से मिलकर काम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Iran AI Video Threatens US Tech Companies Headquarters Israel Military links news updates
ईरान के एआई वीडियो में अमेरिकी टेक कंपनियों की तबाही दर्शायी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बना वीडियो जारी कर दुनिया की दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनियों को सीधी धमकी दी है। इस वीडियो में ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन, सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के मुख्यालयों पर ड्रोन हमलों और भीषण आगजनी के दृश्य दिखाए गए हैं।
विज्ञापन


'पछतावा या विनाश, फैसला अमेरिका के हाथ में'
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को टेलीग्राम पर यह वीडियो साझा किया। अंग्रेजी भाषा में वॉयस-ओवर (नैरेशन) वाले इस वीडियो की शुरुआत इस चेतावनी के साथ होती है "हम अपने बच्चों के हत्यारों को बख्शेंगे नहीं।"
विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो में आगे अमेरिकी नागरिकों और कंपनियों के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा गया है, *"हम अमेरिकी जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन इसे एक चेतावनी समझें। ईरान पर हुए हमलों में शामिल कंपनियों को या तो हर्जाना भरना होगा और पश्चाताप करना होगा, या फिर उसी स्तर की तबाही झेलने के लिए तैयार रहना होगा।" क्लिप के अंत में अमेरिका को सीधा संदेश देते हुए कहा गया है- "पछतावा या विनाश? चुनाव आपका है, अमेरिका।"

मिनाब स्कूल हमले और पेंटागन का भी जिक्र
टेलीग्राम पर वीडियो के साथ साझा किए गए संदेश में इन टेक कंपनियों पर अमेरिकी और इस्राइली सैन्य इकाइयों के साथ गुप्त सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। ईरान ने इसमें दक्षिणी ईरान के मिनाब स्थित शजरेह तैय्येब प्राथमिक विद्यालय पर 28 फरवरी को हुए बम हमले का भी हवाला दिया है। अमेरिका-इस्राइल सैन्य अभियान के पहले दिन हुए इस मिसाइल हमले में स्कूल में पढ़ रहीं कम से कम 165 छात्राओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा, वीडियो में अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) की एक प्रेस विज्ञप्ति की तस्वीर भी दिखाई गई है, जिसमें अमेजन वेब सर्विसेज, स्पेसएक्स और माइक्रोसॉफ्ट के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साझेदारी का जिक्र है।

अमेरिकी सैन्य अभियान की फंडिंग को लेकर अनिश्चितता के बीच आई धमकी
ईरान की यह धमकी ऐसे समय में आई है जब ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान की अवधि और भविष्य को लेकर वाशिंगटन में अनिश्चितता बनी हुई है। 24 नवंबर को न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि इस सैन्य अभियान के लिए लगभग जनवरी 2027 के अंत तक का बजट (फंडिंग) उपलब्ध है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनवरी में अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत कार्यभार संभालने जा रहा है, जो इस सैन्य अभियान को रोकने या सीमित करने का प्रयास कर सकता है। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि डेमोक्रेट्स अभियान को बीच में रोकते हैं, तो वे अमेरिका की सैन्य जीत को हार में बदल देंगे। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, एयर डिफेंस सिस्टम और नेतृत्व को भारी नुकसान पहुंचाया जा चुका है और अमेरिका जब चाहे इस युद्ध को समाप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed