{"_id":"5d87332f8ebc3e93d0284d13","slug":"know-about-top-5-longest-flight-around-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया की पांच सबसे लंबी दूरी की उड़ानें, 16-17 घंटे से ज्यादा हवा में कटता है सफर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ये हैं दुनिया की पांच सबसे लंबी दूरी की उड़ानें, 16-17 घंटे से ज्यादा हवा में कटता है सफर
हवाई सफर अपने आप में रोमांचक अनुभव होता है। अब तक आपने कितनी लंबी हवाई यात्रा की है, तीन से पांच घंटे, 10 घंटे या फिर 15 घंटे! लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऑस्ट्रेलियन एयरलाइन क्वांटस एयरवेज दुनिया की सबसे लंबी उड़ान की टेस्टिंग कर रही है। इस यात्रा के दौरान यात्री 19 घंटे फ्लाइट में रहेंगें। बैठने के बाद यात्री 19 घंटे हवा में रहेंगे।
जानें, अभी दुनिया की 5 सबसे लंबी उड़ानें कौन सी हैं:
सिंगापुर से न्यूयॉर्क: 16,737 किलोमीटर, 17 घंटे 25 मिनट
2 of 6
सिंगापुर एयरलाइंस (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
सिंगापुर से अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी का सफर 16 हजार 737 किलोमीटर लंबा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में शुरू हुई यह फ्लाइट नॉन स्टॉप 17 घंटे 25 मिनट में यह सफर पूरा करती है। यह उड़ान भरने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की यह फ्लाइट दुनिया की सबसे लंबी फ्लाइट होने का दावा करती है।
दोहा से ऑकलैंड: 14,535 किलोमीटर, 17 घंटे 30 मिनट
3 of 6
कतर एयरलांइस
- फोटो : Qatar Airlines
कतर एयरवेज की फ्लाइट दोहा से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर का सफर तय करती है। यह सफर 14 हजार 535 किलोमीटर लंबा होता है। ऑकलैंड से कतर तक सफर करने में यह 17 घंटे 30 का मिनट का समय लेती है। इस दौरान यह 10 टाइम जोन को पार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पनामा से दुबई: 13,825 किलोमीटर का सफर
4 of 6
एयरलाइन एमिरेट्स
- फोटो : BBC
अमेरिकी महाद्वीप के पनामा से दुबई के बीच चलने वाली एयरलाइन एमिरेट्स अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए आठ हजार 590 मील यानी कि लगभग 13,825 किलोमीटर का सफर तय करती है। नॉनस्टॉप फ्लाइट के नजरिए से बोइंग 777-200LR फ्लाइट सबसे लंबी दूरी की फ्लाइट भी मानी जाती है।
विज्ञापन
डलास से सिडनी: 13,805 किलोमीटर, 16 घंटे 55 मिनट
5 of 6
क्वांटास एयरवेज
- फोटो : PTI
अमेरिका के टेक्सास राज्य के शहर डलास से ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी तक चलने वाली एयरलाइन क्वांटास अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए आठ हजार 578 मील यानी 13 हजार 805 किलोमीटर का सफर तय करती है, जिसे पूरा करने में 16 घंटे 55 मिनट लगते हैं। साल 2014 से शुरू इस एयरबस का नाम A380-800 है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।