Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Italy beautiful city Venice is facing flood, water has created havoc After 53 years in city
{"_id":"5dd12b8c8ebc3e54921f4f0f","slug":"italy-beautiful-city-venice-is-facing-flood-water-has-created-havoc-after-53-years-in-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शामिल वेनिस पर मंडरा रहा डूबने का खतरा, बाढ़ ने मचाई तबाही","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शामिल वेनिस पर मंडरा रहा डूबने का खतरा, बाढ़ ने मचाई तबाही
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 17 Nov 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
वेनिस में बाढ़ का कहर
- फोटो : सभी फोटो वेनिस मीडिया से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इटली का सबसे खूबसूरत शहर वेनिस इस समय भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। शहर में चारों तरफ पानी भरा हुआ है। बिजली आपूर्ति बंद है। वेनिस में 53 सालों बाद पानी ने इतनी भयंकर तबाही मचाई है। बाढ़ जनित आपदाओं में दो लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश पड़ रही है। मंगलवार और बुधवार के बीच आए हाईटाइड के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई है।
2 of 11
वेनिस में बाढ़ का कहर
इटली का शहर वेनिस 118 द्वीपों से बना है। यह एड्रिआटिक सागर के उत्तर-पश्चिम की ओर एक झील के बीच बसा है। यह झील करीब 51 किलोमीटर लंबी और 14 किलोमीटर चौड़ी है। करीब 415 वर्ग किलोमीटर में फैले इस शहर का 80 फीसदी हिस्सा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और लाखों सैलानी यहां घूमने आते हैं।
3 of 11
वेनिस में बाढ़ का कहर
वेनिस में बाढ़ के कारण कई संग्रहालय बंद कर दिए गए हैं। वेनिस में इतना पानी भरने के दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला जलवायु परिवर्तन और दूसरा बाढ़ से निपटने के लिए जो बैरियर बनाए जाने थे, उन पर अब तक काम नहीं किया गया। इस वजह से आज यहां के हालात खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
वेनिस में बाढ़ का कहर
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परियोजना में इतनी देरी हो चुकी है जिसके कारण इस पर होने वाला खर्च भी बढ़ता जा रहा है। बैरियर नहीं बनाए जाने के पीछे भ्रष्टाचार की भी शिकायतें आ रही हैं। यहां के लोगों को एक चिंता ये भी है कि बाढ़ को रोकने वाला बांध यहां के इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचाएगा।
विज्ञापन
5 of 11
वेनिस में बाढ़ का कहर
बाढ़ का जायजा लेने के बाद इटली के प्रधानमंत्री जोजेपे कान्टे ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखकर इसे इटली के लोगों के लिए बहुत दुखद अनुभव बताया है। उन्होंने लिखा, यह हादसा हमारे दिल पर चोट करने वाला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।