अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। 22 जनवरी यानी आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर का उद्घाटन हुआ और प्राण प्रतिष्ठा की गई। पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने तक की यात्रा कतई आसान नहीं थी। रामजन्मभूमि पर मस्जिद के निर्माण से लेकर वापस रामलला के भव्य मंदिर बनने तक लगभग पांच सदियां लग गईं। चुनौतियों और लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार भक्तों को उनका राम मंदिर मिल गया है। प्रभु श्रीराम बाल रूप में अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया। इसी को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में उत्साह और जश्न मनाया जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका के हिंदुओं में भी उत्साह है। टाइम्स स्क्वायर से लेकर यहां के मंदिरों तक राम की भक्ति में लोग सराबोर दिखे।
Photos: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से न्यूजर्सी के मंदिर तक, अमेरिका में ऐसे मन रहा राम मंदिर का जश्न, देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:38 PM IST
सार
प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया और रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठित किया। इसी को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया में जश्न मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
टाइम्स स्काव्यर पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खुशी
मिनेसोटा के हिंदू मंदिर में राम भजन गाते दिखे भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन