फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घुसपैठियों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कदम, दूसरी बार बंद हुई अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर

Fri, 05 Apr 2019 06:20 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, सैन डियागो
वर्ल्ड डेस्क, सैन डियागो Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 05 Apr 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Donald Trumps big decision America-Mexico border closed again
मैक्सिको- तिजुआना बॉर्डर - फोटो : Wikipedia Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मैक्सिको से आने वाले घुसपैठियों के खिलाफ बॉर्डर क्रॉसिंग बंद करने की चेतावनी बाद अमेरिकी सेना द्वार अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर बंद कर दिया गया है। ट्रंप की इस नीति से सीमा पर भारी जाम की स्थिती पैदा हो गई है और 2.5 लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं। यह तस्वीर अमेरिका के सैन डियागो और मैक्सिको के तिजुआना पर बने बॉर्डर की है। ट्रंप के कार्यकाल में यह दूसरी बार है जब अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर बंद किया गया है। इससे पूर्व नवंबर में 4 देशों के घुसपैठियों को रोकने के लिए सीमा बंद की गई थी। 

Donald Trumps big decision America-Mexico border closed again
अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर - फोटो : Wikipedia Image
अमेरिका और मैक्सिको की 3145 किमी लंबी सीमा पर 48 जगह बॉर्डर क्रॉसिंग हैं, जिनमें से 5 को बंद कर दिया गया है। इसका असर दोनों देशों के बीच सबसे बड़े कारोबारी नाके सैन सिएगो के सैन सिड्रो पोर्ट पर पड़ा। यहां से रोजाना 12 हजार करोड़ का माल और करीब 1.26 लाख वाहन सीमा पार करते हैं। एंट्री बंद होने से इन वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई।
Donald Trumps big decision America-Mexico border closed again
बॉर्डर पर सिक्योरिटी जांंच - फोटो : Wikipedia Image
अमेरिका की मैक्सिको के साथ लगी सीमा से घुसपैठ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी मामले में पिछले साल 3.97 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बीते मार्च में ही एक लाख लोग घुसपैठ करते पकड़े गए थे। इसी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीमा पर दीवार को लेकर सख्त हैं। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका शरणार्थी शिविर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trumps big decision America-Mexico border closed again
बंद अमेरिका-मैक्सीको बॉर्डर - फोटो : Wikipedia Image
पिछले सप्ताह ही ट्रम्प ने मैक्सिको को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर मैक्सिको घुसपैठ नहीं राकेगा तो अमेरिका की तरफ से लंबे समय तक सीमा बंद कर दी जाएगी। मालूम हो कि ट्रंप दीवार बनाने के वादे के साथ ही राष्ट्रपति बने थे।
 
विज्ञापन
Donald Trumps big decision America-Mexico border closed again
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

ट्रंप पिछले दिसंबर से ही मैक्सिको को सीमा बंद करने की धमकी देते रहे हैं। बुधवार को 6 दिन में उन्होंने दूसरी बार चेतावनी दी थी कि यदि इस मामले में जल्द फैसला नहीं लिया गया तो पूरा बॉर्डर ही सील कर दिया जाएगा, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने यह बड़ा कदम उठाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed