कोरोना वायरस की वजह से आजकल लोग हाथ मिलाने से बच रहे हैं। दरअसल, यह वायरस एक-दूसरे के किसी भी तरह से संपर्क में आने से फैलता है। यही कारण है कि देश-दुनिया की हस्तियां एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए नमस्ते कर रही है जो हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस फेहरिस्त में दुनिया के बड़े नेता भी शामिल हो चुके हैं। इनमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शामिल हैं।
2 of 6
डोनाल्ड ट्रंप और लियो वराडकर ने एक-दूसरे को नमस्ते किया
- फोटो : Social Media
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने नमस्ते करके एक-दूसरे का अभिवादन किया। जिसकी जानकारी ओवल ऑफिस ने दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि वह हाल ही में भारत से लौटे हैं और वहां लोग एक-दूसरे का अभिवादन हाथ मिलाकर नहीं बल्कि नमस्ते के जरिए करते हैं।
3 of 6
नमस्ते करते प्रिंस चार्ल्स
- फोटो : Social Media
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने 11 मार्च को लंदन पैलेडियम में आयोजित प्रिंस ट्रस्ट अवॉर्ड के दौरान लोगों का नमस्ते करके अभिवादन किया। उनका नमस्ते करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
4 of 6
एंजेला मर्केल
- फोटो : Social Media
जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के साथ मुलाकात के दौरान नमस्ते करते हुए पोज दिया।
5 of 6
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : Social Media
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने बुधवार को स्पेन के किंग फेलिप का स्वागत नमस्ते करके किया। वहीं उनकी पत्नी ब्रिगित मैक्रों ने स्पेन की रानी लेटिजिया का स्वागत फ्लाइंग किस देकर किया।