कोरोना वायरस: महामारी के संकट के बीच लोगों के चहरे पर मुस्कुराहट बिखेरते कुछ लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी के दौरान खुशबू बिखेरते फूल
कोरोना वायरस से फैली महामारी की वजह से कई शादियां रद्द हो रही हैं। फूलों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। बड़ी मात्रा में फूल बर्बाद हो रहे हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पार्ल शहर में फूलों का कारोबार करने वाले एक समूह ने इस बुरे वक्त को एक नए अवसर में तब्दील कर दिया है।
एडेन फार्म हाउस नाम के इस समूह ने एक वृद्धाश्रम को बाहर से इन फूलों से सजा दिया है। इस वृद्धाश्रम के लोग मार्च से ही लॉकडाउन में रह रहे हैं, लेकिन फार्म ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि उन्हें खाली पड़े फुटपाथ पर आकर इन फूलों को सूंघने की इजाजत है। वहां से गुजरने वाले लोग भी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। यह लोगों को चेहरे पर खुशी ला रहा है।
मकान मालिक ने किराया माफ किया
कीनिया के एक मकान मालिक ने अपने 34 किरायेदारों का मार्च और अप्रैल का किराया माफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से जो हालात पैदा हुए है, उससे किरायेदारों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा होगा।
माइकल मुनेने नाम के इस शख्स के पास 28 अपार्टेमेंट्स हैं जिसके लिए वो प्रति महीने 3000 कीनियाई शिलिंग भाड़े के तौर पर लेते हैं। उनके पास छह दुकानें भी हैं जिसके लिए वो 5000 कीनियाई शिलिंग भाड़े के तौर पर लेते हैं। अगर वो किराया नहीं लेते हैं तो उन्हें 2000 डॉलर से ज्यादा का नुकसान होगा।
माइकल भी कभी किरायेदार रहे हैं और किराया नहीं देने की वजह से मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल दिया था। वो कहते हैं कि वो एक अर्से से मेरे किरायेदार रहे हैं। उनके दिए हुए पैसों से मेरे बहुत से काम होते हैं. यह उनके साथ खड़े होने का और एक-दूसरे की मदद करने का समय है। एक स्थानीय अखबार ने उन्हें 'बड़े दिलवाला मकान मालिक' कहते हुए तारीफ की है।
लोगों का ऑनलाइन मनोरंजन करती बेली डांसर
ट्यूनीशियाई बेली डांसर नेर्मिन स्फार लॉकडाउन में रह रहे लोगों का ऑनलाइन डांस कर मनोरंजन करती हैं ताकि वे आसानी से लॉकडाउन में वक्त गुजार पाएं। वो अपने घर से हर रात लाइव डांस शो करती हैं और लाखों लोग फेसबुक पर उन्हें देखते हैं। ट्यूनीशिया में लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने शुरू कर दिया था।
उन्होंने लोगों को लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश भेजा 'घरों में रहिए आप, मैं आपके लिए डांस करूंगी। लगता है उनका यह प्रयोग काफी सफल रहा है, क्योंकि पिछले हफ्ते बीस लाख लोगों ने उनके वीडियो को देखा है।
पॉप स्टार ने अपना घर क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए दान में दिया
इथियोपियाई पॉप स्टार हैमेलमाल अबाटे ने अपना एक घर क्वारंटीन में रहने वाले लोगों को दान में दे दिया है। पिछले महीने इथियोपिया की सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों को अपने ख़र्च पर होटल में 14 दिनों का क्वारंटीन करने का आदेश दिया था।
बीबीसी इथियोपिया के रिपोर्टर कैल्किन इबेलताल कहती हैं कि सरकार का यह आदेश उन विदेशियों के लिए तो ठीक है, जिनके पास पैसे हैं। हमारे अपने देश के लोग भी इसमें शामिल हैं जिन्हें क्वारंटीन की जरूरत है। इनमें से कुछ तो होटल में रहने का खर्च उठा लेंगे, लेकिन जो उठा नहीं सकते हैं, उन्हें इसकी जरूरत है।
राजधानी अदीस अबाबा में अपने घर के पास ही उन्होंने यह घर लोगों के लिए दिया है। इथियोपिया में कई लोग क्वारंटीन के जरूरतमंदों के लिए कम पड़ती जगह से चिंतित हो अपना घर क्वारंटीन के लिए दे रहे हैं।