फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूडान में गृहयुद्ध की तस्वीरें: सेना-पैरामिलिट्री फोर्स की जंग, आसमान से बरसे बम, सड़कों पर गोलियों की बौछार

Wed, 26 Apr 2023 10:44 AM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:44 AM IST
सार

आज हम आपको तस्वीरों के जरिए सूडान की हालत बताएंगे। कैसे सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की लड़ाई में यहां आम लोग मारे जा रहे हैं। ये भी बताएंगे कि इस लड़ाई में अब तक क्या-क्या हुआ और इसके पीछे कारण क्या है? 
 

विज्ञापन
Civil war in Sudan: Army-paramilitary force fighting, bombs raining from the sky, firing on the streets
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर पूर्वी अफ्रीका में स्थित सूडान में गृह युद्ध ने तबाही मचा रखी है। अब तक 427 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में खार्तूम में मौजूद मिस्त्र के दूतावास के एक अधिकारी भी शामिल हैं, जो अपने कार्यालय से घर लौटते समय हिंसा की चपेट में आ गए। 
loader


अभी तक सूडान से विभिन्न देशों के चार हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। बड़ी संख्या में भारतीय लोग भी फंसे हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। 

आज हम आपको तस्वीरों के जरिए सूडान की हालत बताएंगे। कैसे सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की लड़ाई में यहां आम लोग मारे जा रहे हैं। ये भी बताएंगे कि इस लड़ाई में अब तक क्या-क्या हुआ और इसके पीछे कारण क्या है? 
 
Civil war in Sudan: Army-paramilitary force fighting, bombs raining from the sky, firing on the streets
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हो रही लड़ाई? 
हालिया हिंसक घटनाओं की जड़ें तीन साल पहले हुआ तख्तापलट से जुड़ी हैं। दरअसल, अक्तूबर 2021 में नागरिकों और सेना की संयुक्त सरकार के तख्तापलट के बाद से ही सेना (SAF) और अर्धसैनिक बल (RSF) के बीच तनाव बना हुआ था।

सेना की कमान जनरल अब्देल फतेह अल बुरहान के हाथों में है और RSF की कमान हमदान दगालो यानी हेमेदती के पास है। एक सॉवरेन काउंसिल के जरिए सेना और RSF मिलकर देश चला रहे थे। हाल ही में RSF के जवानों को अपने लिए खतरा मानते हुए सेना ने बड़ा बदलाव कर दिया। 

सेना ने बीते दिनों RSF के जवानों की तैनाती की व्यवस्था बदलते हुए नई व्यवस्था शुरू की, जिसे लेकर RSF के जवानों ने नाराजगी जाहिर की। धीरे-धीरे ये नाराजगी हिंसा में बदल गई और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Civil war in Sudan: Army-paramilitary force fighting, bombs raining from the sky, firing on the streets
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
अभी कैसे हालत हैं?
सूडान में अब तक 450 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 3700 से ज्यादा लोग घायल हैं। वैश्विक स्तर पर दबाव के चलते RSF और सेना के प्रमुखों ने फिलहाल 72 घंटे के लिए सीजफायर की मंजूरी दे दी है। मतलब इस बीच, न तो गोलियां चलेंगी और न ही बमबारी होगी। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यह जानकारी दी। यह सीजफायर 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू होकर अगले 72 घंटे तक चलेगा।
 
Civil war in Sudan: Army-paramilitary force fighting, bombs raining from the sky, firing on the streets
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
कितने भारतीय फंसे हुए हैं?
सूडान में दुनिया के अलग-अलग देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। इसमें करीब 3,700 भारतीय भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के 48 वर्षीय अल्बर्ट ऑगस्टाइन की गोली लगने से मौत हो चुकी है। वहीं, भारत सरकार ने सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। इसके जरिए सभी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू हो गई है।  
 
विज्ञापन
Civil war in Sudan: Army-paramilitary force fighting, bombs raining from the sky, firing on the streets
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : अमर उजाला
आसमान से बम के गोले, सड़कों पर गोलियों की बौछार 
सूडान की आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स RSF आपस में ही जंग कर रहीं हैं। दोनों के पास पर्याप्त हथियार हैं। ऐसे में दोनों एक-दूसरे पर हमला करने से चूक नहीं रहीं हैं। आलम ये है कि इन दिनों सूडान की आसमानों से बम के गोले बरस रहे तो सड़कों पर गोलियों की बौछार हो रही। इसमें आम लोग भी मारे जा रहे हैं। आलम ये है कि सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों तक को निशाना बना दिया गया। इसके चलते चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इसके कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed