अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन डीसी में रविवार को ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय और क्वाड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
Jaishankar: ट्रंप के शपथ लेने से पहले ऑस्ट्रेलिया-जापान के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर, क्वाड पर हुई बात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:46 AM IST
सार
विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि वॉशिंगटन डीसी में क्वाड के सहयोगी विदेश मंत्री सीनेटर वोंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। इसके बाद उन्होंने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन