फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elon Musk: ट्रंप की टीम में खास ओहदा संभालेंगे अरबपति कारोबारी मस्क, एलान के बाद खुशी से झूम उठे; देखें वीडियो

Mon, 20 Jan 2025 07:03 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 20 Jan 2025 07:03 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे और अंतिम कार्यकाल के लिए नई टीम का गठन किया है। उन्होंने अपनी टीम में अरबपति कारोबारी एलन मस्क को भी शामिल किया है। शपथ ग्रहण से पहले मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) रैली में ट्रंप ने मस्क के नाम की घोषणा की तो मस्क खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन
Elon Musk head of new department of government efficiency Donald Trump at MAGA Rally
ट्रंप की रैली में मस्क का बयान - फोटो : अमर उजाला
47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क की अध्यक्षता में सरकारी दक्षता का नया विभाग बनाने का एलान किया है। उन्होंने इस घोषणा के साथ वाशिंगटन में MAGA रैली का मंच मस्क के हवाले कर दिया।

आने वाली शताब्दियों के लिए अमेरिका को मजबूत बनाने की नींव रखेंगे
इस मौके पर एलन मस्क ने कहा, "... हम बहुत सारे बदलाव करने के लिए तत्पर हैं। यह जीत एक शुरुआत है। आगे बढ़ने के लिए जो महत्वपूर्ण है वह है महत्वपूर्ण बदलाव करना और आने वाली शताब्दियों के लिए अमेरिका को मजबूत बनाने की नींव रखना।  इसके बाद उन्होंने अपने चुनावी नारे- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के साथ संबोधन का समापन किया।
Elon Musk head of new department of government efficiency Donald Trump at MAGA Rally
डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण से पहले पत्नी मेलानिया के साथ - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
अमेरिका में आज से फिर ट्रंप युग...जारी करेंगे 100 आदेश
राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। पहले ही दिन वह अपने ओवल ऑफिस में 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनका मुख्य मकसद उनके चुनावी वादों को पूरा करना है। भारतीय समय के अनुसार रात  9:30 बजे 78 वर्षीय ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्हें अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स शपथ दिलाएंगे। शपथ के दौरान ट्रंप दो बाइबल का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक उन्हें उनकी मां ने दी थी, जबकि दूसरी लिंकन बाइबल होगी। शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप उद्घाटन भाषण देंगे। इसमें वह देश के लिए अपने दृष्टिकोण व आगामी प्रशासन की प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे।
Elon Musk head of new department of government efficiency Donald Trump at MAGA Rally
ट्रंप की घोषणा के बाद मस्क की प्रतिक्रिया - फोटो : वीडियो ग्रैब डोनाल्ड ट्रंप यूट्यूब
कार्यकारी आदेशों में कानून की ताकत
कार्यकारी आदेश राष्ट्रपति की तरफ से जारी किया जाने वाला एकतरफा आदेश होता है। इसमें कानून की ताकत होती है, पर इन आदेशों को कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। संसद कार्यकारी आदेशों को पलट नहीं सकती, लेकिन अदालत में उन्हें चुनौती दी जा सकती है।

मुख्य रूप से पांच विषयों पर होंगे कार्यकारी आदेश
ट्रंप के करीबी सहयोगी स्टीफन मिलर ने कहा, कार्यकारी आदेशों में मुख्य रूप से पांच विषय होंगे-दक्षिणी सीमा (मेक्सिको) को सील करना, सामूहिक निर्वासन, महिला खेलाें से ट्रांसजेंडरों को रोकना, ऊर्जा की खोज पर प्रतिबंध हटाना और सरकारी दक्षता में सुधार करना।
  • बाइडन के कुछ कार्यकारी आदेशों को वापस भी ले सकते हैं, जिसमें पेरिस जलवायु समझौता प्रमुख है। ट्रंप ने प्रतिबंधित एप टिकटॉक को 90 दिन का समय देने का भी एलान किया है।
  • ट्रंप अपने 1,500 से अधिक समर्थकों को भी माफ कर सकते हैं, जिन्हें चार साल पहले यूएस संसद पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed