{"_id":"5c2c7a26bdec2256eb0d1e25","slug":"77-lion-were-here-in-south-africa-gg-conservation-cottage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप
फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Wed, 02 Jan 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप वाइल्ड लाइफ के बारे में जानने और उसे पास से देखना पसंद करते हैं और एडवेंचर के लिए हर वक्त कुछ न कुछ नया करने के बारे में सोचते रहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, एडवेंचर से मिलने वाले रोमांच की तलाश में कुछ लोग जंगलों में जाकर प्रकृति के बीच रहते हैं, तो वहीं कुछ लोग जंगल में सफारी करके अपने इस शौक को पूरा कर लेते हैं। अब जरा सोचिए एक ऐसी जगह के बारे में जहां सुबह का आगाज़ मुर्गे की बांग से नहीं बल्कि शेर की दहाड़ से होता हो। जी हां... सुनकर नामुमकिन सी लगने वाली ये बात दरअसल सच है। सफारी और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर साउथ अफ्रीका में एक कॉटेज ऐसा हैं जहां शेर हर वक्त आसपास मंडराते रहते हैं। इन शेरों की संख्या भी एक या दो नहीं बल्कि 50 से ज्यादा होती है। यानी पूरे 77 शेर।
2 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप
साउथ अफ्रीका के हैरी स्मिथ शहर के पास के जंगल में है जी-जी कंजर्वेशन। जंगल से प्यार करने वाले लोग इस कॉटेज के दीवाने हो गए हैं और वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जंगल के राजा शेर इस कॉटेज के आसपास हर वक्त मंडराते रहते हैं। एक दो नहीं बल्कि 77 शेर इस कॉटेज को घेरे रहते हैं। कॉटेज में आने वाले मेहमान जंगल के शांत माहौल के साथ ही शेरों के साथ रहने का लुफ्त भी उठा सकते हैं। साउथ अफ्रिका के हैरी स्मिथ में बने इस कॉटेज में एक रात ठहरने की कीमत लगभगल 7,244रुपए है।
3 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप
कॉटेज को 50 साल के डॉयरेक्टर, सुजैन स्कॉट संभालते हैं और उनका कहना है कि इस जगह में भले ही 77 शेर रहते हों, लेकिन ये जगह आम लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। ये कॉटेज एक एनजीओ के तहत चलाया जा रहे है और इससे होने वाली कमाई को इन शेरों की देखरेख पर ही खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप
यहां रहने वाले मेहमानों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉटेज के चारों तरफ स्ट्रॉन्ग फेंसिंग लगाई गई है। इस फेंसिंग की वजह से मेहमान शेरों से सिर्फ 1 मीटर की दूरी पर ही होते हैं, जिस वजह से शेरों के हर पल को बारीकी से देख सकते हैं। सेफ्टी के मद्देनजर ही कॉटेज को इलैक्ट्रिक फैंसिग से भी कवर किया है। किसी तरह का हादसा हो जाने की सूरत में शेर कॉटेज के अंदर नहीं आ सकते और खुद को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकते।
विज्ञापन
5 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप
बेहद खूबसूरत इस कॉटेज में 3 बेडरूम, एक किचन, बाथरूम, बारबीक्यू के साथ-साथ इंटरनेट की सुविधा भी मिलती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये अनुभव यहां आने वाले मेहमानों के लिए वन्स इन अ लाइफ ऑपरचुनिटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।