Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग

Wed, 25 Nov 2026 02:20 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Nov 2026 02:20 PM IST
सार

किसी ने घर बनाने के लिए जिंदगी भर मेहनत की थी तो किसी ने छोटी-छोटी बचत से गृहस्थी का सामान जुटाया था। लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटों ने सब कुछ छीन लिया। पवाणी गांव में अब कई परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। अपने आशियाने उजड़ते देख लोगों के आंसू नहीं थम रहे।

विज्ञापन
Uttarkashi mori Fire over 30 families affected as massive blaze destroys houses in pavani village
मोरी पवाणी गांव अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

उत्तरकाशी मोरी ब्लॉक की हरकीदून घाटी स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दर्जनों भवनों के जलने की सूचना है। इससे 30 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।


 

जानकारी के अनुसार, मोरी तहसील मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पवाणी गांव में शाम लगभग साढ़े चार बजे एक घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने और घरों में रखा सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई भवनों को अपनी चपेट में ले लिया।

Trending Videos
Uttarkashi mori Fire over 30 families affected as massive blaze destroys houses in pavani village
मोरी पवाणी गांव अग्निकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस अग्निकांड में घरों में रखा खाद्यान्न, बर्तन, गैस सिलिंडर, कपड़े, नकदी और अन्य घरेलू सामान जलने की सूचना है।

Uttarkashi mori Fire over 30 families affected as massive blaze destroys houses in pavani village
मोरी पवाणी गांव अग्निकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कई परिवारों की जिंदगी भर की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई। घर और गृहस्थी का सामान खोने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi mori Fire over 30 families affected as massive blaze destroys houses in pavani village
मोरी पवाणी गांव अग्निकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। आग की सूचना पर मोरी से पुलिस, राजस्व विभाग और फायर सर्विस की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।

 


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति: हरिद्वार इस बार किस दल के लिए खोलेगा सत्ता के द्वार, भाजपा-कांग्रेस के सामने ये नई चुनौती

विज्ञापन
Uttarkashi mori Fire over 30 families affected as massive blaze destroys houses in pavani village
मोरी पवाणी गांव अग्निकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए भेजी गई।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed