Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड हादसा: किसी का बेटा, किसी का भाई, उजड़ गए कई परिवार, नदी में समा गई बस; तस्वीरों में देखिए मंजर

Tue, 17 Nov 2026 11:42 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Tue, 17 Nov 2026 11:42 AM IST
सार

हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के समय बस में 34  लोग सवार थे, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand bus accident rishikesh badrinath highway passengers death several Injured watch photos
गूलर बस हादसे ने कई परिवारों को दिए उम्रभर के जख्म, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सफर पर निकले लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी यह यात्रा परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ जाएगी। किसी घर ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपना भाई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुए बस हादसे में जान गंवाने वालों में अधिकतर कम उम्र के लोग बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन साल की मासूम समेत कई लोग घायल भी हुए हैं।

हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए निकली विश्वनाथ सेवा की बस में 34 यात्री सवार थे। मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। इस हादसे ने नौ परिवारों की खुशियां छीन लीं। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

Trending Videos
Uttarakhand bus accident rishikesh badrinath highway passengers death several Injured watch photos
ऋषिकेश बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे जान गंवाने वालों में अधिकतर कम उम्र के लोग हैं। जिस उम्र में सपने संजोए जाते हैं, जिंदगी को अपने तरीके से जीने की उम्मीद होती है, उस उम्र में कई लोगों का सफर खत्म हो गया।
 

Uttarakhand bus accident rishikesh badrinath highway passengers death several Injured watch photos
ऋषिकेश बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उनके घरों में अब उनके लौटने का इंतजार नहीं होगा। परिवारों के लिए यह यकीन कर पाना भी मुश्किल होगा कि सुबह घर से निकला उनका अपना अब कभी वापस नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand bus accident rishikesh badrinath highway passengers death several Injured watch photos
अस्पताल में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। सुबह हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में फंसे और खाई में गिरे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन
Uttarakhand bus accident rishikesh badrinath highway passengers death several Injured watch photos
अस्पताल में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, हादसे में आठ शव बरामद किए गए हैं। बचाव दलों ने रात-दिन राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा। हादसे में 20 घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed