फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में पूरी कहानी: देवखड़ी नाले की ऐसी डरावनी आवाज इससे पहले नहीं सुनी, सभी लोग चिल्लाने लगे बचाओ-बचाओ

Wed, 21 Aug 2024 10:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Aug 2024 10:33 AM IST
सार

देवखड़ी नाले के उफान पर आने से मची तबाही के बाद कृष्ण विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी के लोग अभी भी सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि देवखड़ी नाले की ऐसी डरावनी आवाज उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी।

विज्ञापन
There was an outcry as soon as the Devkhadi drain started overflowing in haldwani
देवखड़ी नाले के उफान पर आने से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में देवखड़ी नाले के उफान पर आने से मची तबाही के बाद कृष्ण विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी के लोग अभी भी सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि देवखड़ी नाले की ऐसी डरावनी आवाज उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी। ऊपर वाले का शुक्र है कि सभी बच गए।

There was an outcry as soon as the Devkhadi drain started overflowing in haldwani
हल्द्वानी में तबाही - फोटो : अमर उजाला

दमुवाढूंगा क्षेत्र के कृष्ण विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी के लोग परिवार और रिश्तेदारों के साथ हंसी-खुशी त्योहार मना रहे थे। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद देवखड़ी नाले ने भयानक रूप ले लिया।

There was an outcry as soon as the Devkhadi drain started overflowing in haldwani
मलबे में दबीं बस - फोटो : अमर उजाला

घरों के अंदर मलबा घुसता देख बच्चे और महिलाओं ने छत पर चढ़कर जान बचाई। अब भी आपदा प्रभावित दहशत में हैं, क्योंकि देवखड़ी नाले ने कॉलोनी की सुरक्षा के लिए नाले के किनारे बनाए गए तटबंध को कमजोर कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए तो भविष्य में और अधिक नुकसान हो सकता है।

ये पढ़ें- तबाही का मंजर: देवखड़ी नाले को चैनेलाइज कर रही पोकलेन को प्रभावितों ने रोका, DFO और SDM को जमकर सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
There was an outcry as soon as the Devkhadi drain started overflowing in haldwani
घरों में घुसा कीचड़ - फोटो : अमर उजाला

बोले आपदा प्रभावित-

नाले का रौद्र रूप देख क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं। रक्षाबंधन त्योहार के दिन काली रात का मंजर अब भी आंखों में तैर रहा है। हमारे यहां लंबे समय से बिजली, पानी और सड़क की समस्या भी है। पर इनका समाधान कोई नहीं करता है।
-रमा कोरंगा, आपदा प्रभावित

विज्ञापन
There was an outcry as soon as the Devkhadi drain started overflowing in haldwani
सड़क पर कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
देवखड़ी नाले के किनारे बनाए गए तटबंध मलबा, बोल्डर आने से कमजोर पड़ गया है। तटबंध से कई जगह पानी रिस रहा है। अगर तटबंध मजबूत नहीं किया तो भविष्य में काफी नुकसान हो सकता है। प्रशासन को जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने चाहिए।
-मंजू राना, आपदा प्रभावित


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed