फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल कांड: 200 रुपये दिए, गैराज में खड़ी कार में मासूम से की दरिंदगी; विरोध पर मुंह पर बांध दिया था कपड़ा

Fri, 02 May 2025 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 May 2025 02:23 PM IST
सार

नैनीताल में मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ठेकेदार उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Nainital communal tension Girl harassment in car parked in garage when she protested her mouth covered cloth
Nainital communal tension - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के मामले में उसकी मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि ठेकेदार उस्मान बच्ची को बाजार से अपने घर ले गया और वहां गैराज में खड़ी कार में उससे दुराचार किया। विरोध किया तो चाकू दिखाते हुए उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। घटना बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे दी थी। 


तहरीर में मां ने बताया कि पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं, जो एक निजी स्कूल में कक्षा सात और आठ में पढ़ती हैं। उसकी दूसरी शादी 2016 में यूपी के संभल जिले में हुई है। यहां रह रही बच्चियों की देखरेख के लिए वह संभल से आती-जाती रहती है। 
Nainital communal tension Girl harassment in car parked in garage when she protested her mouth covered cloth
आरोपी उस्मान - फोटो : संवाद
पिछले कुछ दिनों से वह संभल में ही थी। उसकी छोटी बेटी 12 अप्रैल की शाम बाजार से सामान खरीदने गई थी। वहीं से ठेकेदार उस्मान उसे दो सौ रुपये का लालच देकर अपने घर ले गया। फिर गैराज में खड़ी कार में उससे दुष्कर्म किया। 
Nainital communal tension Girl harassment in car parked in garage when she protested her mouth covered cloth
नैनीताल के मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
बड़ी बेटी ने मां को बुलाया 
लड़खड़ाते हुए पीड़िता जब घर पहुंची तो बड़ी बहन ने कारण पूछा। इस पर वह कुछ नहीं बोली। कुछ दिन तक वह गुमसुम रहने लगी तो बड़ी बेटी ने पहले नानी को बुलाया। इसके बाद मां को फोन कर बुलाया। मां ने बच्ची से पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। तब बुधवार शाम मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital communal tension Girl harassment in car parked in garage when she protested her mouth covered cloth
आरोपी मो. उस्मान के घर के बाहर मौजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद
मम्मी मेरा स्कूल से नाम कटवा दो मुझे नैनीताल में नहीं पढ़ना 
दुष्कर्म की शिकार बालिका की मां संभल में थी। बड़ी बेटी की सूचना पर जब वह नैनीताल पहुंची तो बेटी से गुमशुम रहने का कारण पूछा। इस पर बेटी मां के सामने फफक पड़ी और बोली मां मेरा नाम स्कूल से कटवा दो, मुझे नैनीताल में नहीं पढ़ना है। नैनीताल में आरोपी उस्मान ने 12 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद मुंह खोलने पर उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। वारदात के बाद से बालिका सदमे में चली गई। वह अपनी बहन और अन्य परिवार वालों से कम ही बात करती थी। मां जब नैनीताल पहुंची तो घटना के बाबत पूछते ही बच्ची फफककर रो पड़ी। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Nainital communal tension Girl harassment in car parked in garage when she protested her mouth covered cloth
कश्मिनरी के पास की गई सभा में मौजूद लोग - फोटो : संवाद
आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं।- डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी अपराध 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed