फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में दीपक रावत: रैन बसेरों का निरीक्षण किया, गरीबों को बांटे कंबल;इस अंदाज ने जीता सबका दिल

Tue, 10 Dec 2024 01:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Dec 2024 01:15 PM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इन जगहों का संचालन कर रही संस्था ने इस दौरान शिकायत की कि शराबी प्रवेश न देने पर दरवाजा पीटते हैं। इससे लोग सो नहीं पाते हैं। इस पर कमिश्नर ने रैन बसेरों पर सीसीटीवी लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected the night shelters in haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इन जगहों का संचालन कर रही संस्था ने इस दौरान शिकायत की कि शराबी प्रवेश न देने पर दरवाजा पीटते हैं। इससे अंदर लोग सो नहीं पाते हैं। इस पर कमिश्नर ने दोनों रैन बसेरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected the night shelters in haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने उप नगर आयुक्त तुषार सैनी से कहा कि निगम के रैन बसेरे काफी दूर हैं। लोगोंं को इन जगहों का पता चल सके, इसके लिए रोडवेज स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर फ्लैक्स लगाकर रैन बसेरों की जानकारी दी जाए। कमिश्नर ने अलाव का भी निरीक्षण किया। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल बांटे।

Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected the night shelters in haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
वहीं कमिश्नर ने सभी डीएम को निर्देश दिए कि वह ठंड से बचाव के लिए विभिन्न क्षेत्रों, नगर एवं ग्रामीण, कस्बों आदि में नियमित रूप से अलाव जलवाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected the night shelters in haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के मद्देनजर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दो-तीन महीनों के लिए खाद्यान्न का स्टॉक सभी गोदामों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed