फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTO: विद्यार्थियों ने चुना...शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, 140 शिक्षकों को मिला अमर उजाला शिक्षक सम्मान

Wed, 30 Sep 2026 08:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 30 Sep 2026 08:46 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से बुधवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में नैनीताल जिले के 70 स्कूलों के 140 से अधिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Haldwani Amar Ujala Teachers Award Ceremony
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

 

अमर उजाला की ओर से बुधवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में नैनीताल जिले के 70 स्कूलों के 140 से अधिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित हुए शिक्षकों का चयन उनके ही विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान के जरिए किया था। शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाने के बाद शिक्षक और प्रधानाचार्यों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी।

Haldwani Amar Ujala Teachers Award Ceremony
अमर उजाला शिक्षक सम्मान पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

हल्दूचौड़ स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित शिक्षकों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमेशा समाज को सही दिशा की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए जरूरी है कि हम प्रतिदिन अखबार पढ़ें। शिक्षा मंत्री ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में अमर उजाला की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह अखबार बच्चों और युवाओं के बीच समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Haldwani Amar Ujala Teachers Award Ceremony
अमर उजाला शिक्षक सम्मान का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विशिष्ट अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. वीर सिंह ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल पढ़ना नहीं, बल्कि स्व-बोध और ज्ञान के विस्तार से है। कहा कि विद्यार्थियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि उनके भीतर की क्षमता सामने आ सके। हर विषय का अपना स्कोप है, इसलिए शिक्षकों को अपनी सोच बच्चों पर नहीं थोपनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप शिक्षक हैं, इस पर गर्व करें और नई पीढ़ी के साथ संवाद करते हुए उसे सही दिशा दें। उन्होंने कहा कि हम जेन-जी को बदल नहीं सकते हैं लेकिन उनको जवाब देने के लिए हमें तैयार रहना होगा। हमें उनके साथ रहकर खुद को बदलना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haldwani Amar Ujala Teachers Award Ceremony
अमर उजाला शिक्षक सम्मान का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

पूर्व दायित्वधारी और भाजपा नेता महेश शर्मा ने पलायन और मूल गांवों की ओर लौटने का संदेश देती और शिक्षकों के सम्मान पर कविता प्रस्तुत की। कवि विवेक चौहान उर्फ बादल ने देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह, कुविवि के कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट, पूर्व प्राध्यापक जीबी पंत विवि के डॉ. वीर सिंह, ग्राफिक ऐरा हिल विवि के निदेशक डॉ. मनोज चंद्र लोहनी, वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र गुरुरानी, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और भाजपा नेता महेश शर्मा ने शिक्षक सम्मान समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला, लालकुआं के विधायक मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी शंकर कोरंगा के अलावा विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षक, प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे। संचालन उत्तराखंड राज्य गीत के लेखक हेमंत बिष्ट ने किया।

विज्ञापन
Haldwani Amar Ujala Teachers Award Ceremony
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय हल्दूचौड़ के निदेशक डॉ. एमसी लोहानी ने कहा कि शिक्षक का काम केवल छात्रों को पढ़ाना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। अच्छे कार्यों के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना शिक्षक की जिम्मेदारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed