फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Forest Fire: क्या है पहाड़ पर आग फैलने की वजह? एक स्थान पर बुझती तो दूसरे पर भड़क उठती हैं लपटें

Sat, 27 Apr 2024 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Apr 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Uttarakhand New cases of forest Fires Report in 31 places in last 24 hours News in Hindi
Uttarakhand Forest Fire - फोटो : अमर उजाला
उत्तरखंड के पहाड़ सुलग रहे हैं। बीते 24 घंटे में 31 जगह आग लगने के नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को भी आग की घटनाओं में अधिक संख्या आरक्षित वनों की सामने आई है। जंगल में फैलती जा रही आग पर काबू पाने में वन विभाग भी असहाय नजर आ रहा है। एक स्थान पर आग बुझती है तो दूसरी जगह आग की लपटें उठनी शुरू हो जाती हैं।





आग ने विकराल रूप ले लिया है। सड़क पर धुआं छाया है। लोगों की सांसों पर संकट छाने लगे हैं। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। नैनीताल की हाईकोर्ट कॉलोनी तक यह आग पहुंच गई है।

 
Forest Fire in Uttarakhand New cases of forest Fires Report in 31 places in last 24 hours News in Hindi
Uttarakhand Forest Fire - फोटो : अमर उजाला
अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में आरक्षित वनों में 29 और सिविल या वन पंचायतों में दो वनाग्नि की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें कुल 33.34 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं। हालांकि, कहीं भी कोई मानव हानि सामने नहीं आई। 
 
Forest Fire in Uttarakhand New cases of forest Fires Report in 31 places in last 24 hours News in Hindi
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला
गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के जंगल लगातार धधक रहे हैं। ज्यादातर चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। एक स्थान पर आग बुझती है तो दूसीर जगह भड़क उठती है। आग से बड़ी  मात्रा में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Forest Fire in Uttarakhand New cases of forest Fires Report in 31 places in last 24 hours News in Hindi
नैनीताल के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
इस साल बारिश और बर्फबारी न होने गर्मी अधिक होने लगी है। बढ़ते तापमान के बीच नैनीताल व आसपास के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। खड़ी पहाड़ियों में आग लगने के चलते वह विभाग व दमकल विभाग की टीम भी कई स्थानों पर आग पर काबू नहीं पा सकी है। जिसके चलते जंगल जलकर राख हो चुके हैं। अब आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Forest Fire in Uttarakhand New cases of forest Fires Report in 31 places in last 24 hours News in Hindi
देवप्रयाग ब्लॉक के त्युणा के पास जंगल में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल के पास भवाली दुगई स्टेट से सटे जंगल से बर्मा टोप के जंगलों तक पहुंच गई है। इसके अलावा आग की लपटें नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी के पास भी पहुंच गई हैं। नैनीताल में लड़ियाकांटा इलाके के जंगल में भी आग फैली हुई है। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां फैल रही आग पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed