फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए कमिश्नर दीपक रावत को: नालों का निरीक्षण किया, जानिए अधिकारियों को क्या दिए निर्देश

Fri, 19 Jul 2024 01:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Jul 2024 01:28 PM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसडीएम और नगर आयुक्त को प्रत्येक दिन आपदा के लिहाज से संवदेनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव को रोकने के लिए कार्य कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Commissioner deepak Rawat inspected the drains in haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि सभी अधिकारी आपदा के दौरान अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने एसडीएम और नगर आयुक्त को प्रत्येक दिन आपदा के लिहाज से संवदेनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव को रोकने के लिए कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों के आसपास हो रहे अतिक्रमण को भी चिह्नित करने के निर्देश दिए।



Commissioner deepak Rawat inspected the drains in haldwani
नालों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

आयुक्त बृहस्पतिवार को नदी-नालों में आपदा से बचाव के कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने आयुक्त को बताया कि तिकोनिया स्थित क्षतिग्रस्त सड़क को एक अगस्त को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। आयुक्त ने मानसून सीजन के दौरान कलसिया नाले में जेसीबी तैनात करने और नाले की सफाई के निर्देश दिए।

Commissioner deepak Rawat inspected the drains in haldwani
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

गायत्री नगर में देवखड़ी नाले के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि यह नाला जहां से शुरू होता है, उन स्थानों पर चेकडैम बनाए जाएंगे। कहा शासन ने एडीबी के तहत नाले के पानी को दो स्थानों से गौला नदी में डायवर्ट करने के मंजूरी दे दी है। काठगोदाम में जीएसटी दफ्तर के समीप स्थित देवखड़ी नाले के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिक बारिश होने पर मौके पर बैरियर लगाने व कार्मिक तैनात करने को कहा ताकि जनहानि को रोका जा सके। उन्होंने फायर क्रू स्टेशन के पास नाले में तात्कालिक कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Commissioner deepak Rawat inspected the drains in haldwani
हल्द्वानी में दीपक रावत का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
रकसिया नाले के निरीक्षण के दौरान एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि यह पानी जंगल से होते हुए भाखड़ा नदी में पहुंचेगा। 1500 मीटर नाले को भूमिगत भी कराया जा रहा है। यहां सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम पारितोष वर्मा आदि थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed