फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekend: नैनीताल और भवाली में उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम, माल रोड पर वाहन रोकने को लेकर हंगामा, तस्वीरें

Sun, 26 May 2024 01:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 May 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
Nainital News Huge Crowd of Tourists and vehicle stopped on Mall Road tourism business man Protest Photos
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल पहुंचे सैलानियों के वाहनों को रोकने पर गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने माल रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी जारी रही तो वह अपना कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठ जाएंगे।



उधर, भवाली मे सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने रामगढ़ तिराहे पर ट्रैफिक रोक दिया। भवाली से कैंची मार्ग व भीमताल मार्ग पर सुबह से ही रुक रुककर जाम लग रहा है। जाम से जहां पर्यटक परेशान हैं वहीं स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। 

Weekend: भीषण गर्मी में हरिद्वार से ऋषिकेश तक हाईवे 'जाम', हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़, यात्रियों का हुआ बुरा हाल

Nainital News Huge Crowd of Tourists and vehicle stopped on Mall Road tourism business man Protest Photos
नैनीताल मे वाहन रोकने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन का आगाज हो गया है। नैनीताल में देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। रविवार को नैनीताल के सभी पार्किंग स्थल फुल होने का हवाला देते हुए कोतवाल हरपाल सिंह टीम के साथ माल रोड इंडिया होटल के पास पहुंचे। यहां से उन्होंने वाहनों को वापस रूसी बाईपास भेजा और नारायण नगर से आने के लिए कहा।

Nainital News Huge Crowd of Tourists and vehicle stopped on Mall Road tourism business man Protest Photos
नैनीताल मे वाहन रोकने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

वहनों को रोकने की भनक होटल एसोसिएशन के साथ ही अन्य कारोबारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान कारोबारियों ने इसका विरोध शुरू किया। जब पुलिस प्रशासन ने पर्यटन कारोबारी की नहीं सुनी तो पर्यटन कारोबारी सड़क पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को कारोबारियों के सामने झुकना पड़ा। साथ ही शहर में वाहनों को प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital News Huge Crowd of Tourists and vehicle stopped on Mall Road tourism business man Protest Photos
भवाली के रास्ते पर जाम - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल पहुंचे सैलानियों का कहना है कि उन्होंने तल्लीताल चुंगी पर टोल टैक्स  दिया। साथ ही कुछ ही दूरी पर उन्हें पुलिस की ओर से रोका गया और वापस जाने को कहा जा रहा है। जबकि मल्लीताल के कई होटलों में उनकी बुकिंग है। 

विज्ञापन
Nainital News Huge Crowd of Tourists and vehicle stopped on Mall Road tourism business man Protest Photos
नैनीताल मे वाहन रोकने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि बेवजह सैलानियों को परेशान किया जा रहा है। बीते दिनों तल्लीताल में बेरियर लगाकर सैलानियों के वाहनों को एंट्री नहीं दी गई। अब माल रोड से सैलानियों को वापस भेजा जा रहा है। अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी नहीं रुकी तो इसका विरोध किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed