Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ: रिकॉर्ड साढ़े 23 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मंदिर के शिखर पर विराजे बदरी विशाल, दिखी अद्भुत आभा

Mon, 16 Nov 2026 10:16 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 16 Nov 2026 10:16 PM IST
सार

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के मौके के पर मंदिर के शिखर पर बनी भगवान बदरी विशाल की प्रतिमा ने सबका ध्यान खींचा। फूलों से सजे मंदिर की आभा देखते ही बनती है।

विज्ञापन
Badrinath dham Temple portals closed Record 23 lakh Pilgrims offer prayers see beautiful photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यह प्रक्रिया कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। कपाट बंद होने के मौके पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर के शिखर पर भगवान बदरी विशाल की प्रतिमा ने सबका ध्यान खींचा।



फूलों से सजे मंदिर की आभा देखते ही बनती है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट बंद होने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम में साढ़े 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

उत्तराखंड: बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पुष्प श्रृंगार के हुए दर्शन, चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न

Trending Videos
Badrinath dham Temple portals closed Record 23 lakh Pilgrims offer prayers see beautiful photos
बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कपाट बंद होने के अंतिम दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इस अवसर पर पूरा धाम सेना के बैंड की मधुर धुनों और जय बदरीविशाल के उद्घोष से गूंज उठा। इस वर्ष रिकॉर्ड साढ़े 23 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए हैं। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा विधिवत संपन्न हो गई है।

Badrinath dham Temple portals closed Record 23 lakh Pilgrims offer prayers see beautiful photos
बदरीनाथ मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोमवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके बाद भगवान बदरीनाथ का अभिषेक, विशेष पूजा और शृंगार किया गया। दिनभर मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहा। शाम आठ बजे से कपाट बंद होने की मुख्य प्रक्रिया शुरू हुई। बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने परंपरा अनुसार स्त्री वेश धारण किया। उन्होंने लक्ष्मी मंदिर से माता लक्ष्मी की मूर्ति लाकर भगवान बदरीनाथ के गर्भगृह में विराजमान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath dham Temple portals closed Record 23 lakh Pilgrims offer prayers see beautiful photos
बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के मौके पर श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद बदरीश पंचायत में विराजमान कुबेर और उद्धव की उत्सव प्रतिमाओं को मंदिर परिसर में लाया गया। रावल ने भगवान बदरीनाथ की निर्वाण शिला मूर्ति को परंपरानुसार घृत कंबल ओढ़ाया। धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल और वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद रात 9.37 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

विज्ञापन
Badrinath dham Temple portals closed Record 23 lakh Pilgrims offer prayers see beautiful photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस यात्रा वर्ष में साढ़े 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार से शीतकालीन पूजा स्थलों में धार्मिक गतिविधियां शुरू होंगी। भगवान उद्धव और कुबेर की उत्सव डोलियां योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगी। वहीं गरुड़ और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ के लिए प्रस्थान करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed