भुवी आज 28 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी ने साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया और केक भी काटा। इस बीच नुपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत और इमोशनल मैसेज पोस्ट किया। भुवी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने क्या लिखा जानिए अगली स्लाइड में-
Bday Spcl: पत्नी नुपूर ने इस अंदाज में मनाया भुवनेश्वर कुमार का जन्मदिन, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें
आपको बता दें कि ये कपल इन दिनों न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में हैं और साथ में वक्त गुजार रहे हैं। जाहिर है दोनों एक दूसरे के साथ काफी एंजॉय कर रहे हैं और वेलिंगटन की हसीन वादियों का आनंद उठा रहे हैं। इस दौरान भुवी का जन्मदिन भी है तो इस कपल की खुशियां दोगुनी हो गईं हैं। आगे देखें कैसे भुवी के जन्मदिन पर भावुक हो गईं पत्नी नुपुर।
नुपूर ने लिखा, "2012 था, 2019 है। सात साल मैंने आपके जन्मदिन को अपने साथ मनाने के लिए पाए हैं, लेकिन भगवान के अपने तरीके हैं। मैं आभारी हूं कि आपको इस दुनिया में भेजा। मैं अकेली होती यदि आप नहीं होते तो! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आपके लिए इस दुनिया की सारी खुशियां .."
इससे पहले दोनों ने संमदर के किनारे काफी समय एक साथ स्पेंड किया। एक अन्य तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा एक दूसरी ही दुनिया में मदर नेचर के बेहद करीब। उन्होंने इस पोस्ट को हैप्पी संडे और माय बेस्ट बडी के साथ हैशटैग भी किया।
आपको बता दें कि नुपूर और भुवी दोनों बचपन के दोस्त थे और दोनों ने बाद में शादी कर ली। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। इस कपल को पेट्स का काफी शौक है।