फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shobha from bundelkhand is selected for india under 19 cricket team

क्रिकेट में शोभा की 'शोहरत का डंका', छोटे जिले से निकलकर हासिल किया बड़ा मुकाम  

Wed, 07 Nov 2018 09:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Nov 2018 09:39 AM IST
सार

- शोभा ने बुंदेलखंड को किया ‘शोभायमान’, इंडिया अंडर-19 टीम में सेलेक्शन
- मात्र चार वर्ष के क्रिकेट जीवन में शोहरत का डंका 
- इसी माह गुंटूर में खेलेगी इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी मैच 
 

विज्ञापन
Shobha from bundelkhand is selected for india under 19 cricket team
इंडिया अंडर-19 टीम में शोभा देवी का चयन

विस्तार

19 बरस की बुंदेलीबाला शोभा देवी ने क्रिकेट जगत में बुंदेलखंड का नाम ‘शोभायमान’ कर दिया है। चार साल के अपने खेल जीवन में मेहनत और मेधा की बदौलत शोभा यूपी स्टेट के अनेकों मुकाबले अपने नाम करने के बाद अब इंडिया अंडर-19 टीम में स्थान पाने में सफल हुई है। वह इसी माह गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में अंडर-19 इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी मैच में अपने खेल का जौहर दिखाएंगी। 

विज्ञापन


मूलरूप से हमीरपुर जनपद के हिमौली गांव निवासी कामता प्रसाद यूपी पुलिस में उप निरीक्षक हैं। वर्ष 2004 में वह बांदा ट्रांसफर पर आए। तभी से उनका परिवार यहां आबाद हो गया। उनकी सबसे छोटी संतान शोभा देवी खंगार ने इंटर तक की पढ़ाई यहां सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में की। वह बताती है कि पिता स्पोर्ट्स मैन रहे हैं। उन्होंने ही उसमें भी खेल का शौक पैदा किया।
विज्ञापन


बचपन में अपने दोनों बड़े भाइयों राहुल और सौरभ के साथ पड़ोस के मैदान में क्रिकेट खेलती थी। यह जुनून उसे स्कूल जीवन में भी सवार रहा। स्कूल और परिवार ने पूरा सपोर्ट दिया। शोभा बताती है कि इसी बीच जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव और क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी रहे वासिफ जमां खां का सहयोग मिला। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उसके प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू ने प्रशिक्षण दिया। मां सतरूपा देवी ने भी उसका हर पग पर भरपूर सहयोग किया। इसकी बदौलत वह 2015 में पहली बार क्रिकेट के मुकाबलों की पिच पर उतरीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

शोभा देवी की क्रिकेट डायरी

शोभा का चयन इसी माह इंडिया अंडर-19 ब्लू टीम में हुआ है। इसकी कप्तान ई पद्मजा हैं। टीम की सदस्यों में शोभा का नाम कप्तान के बाद तीसरा है। अन्य सदस्यों में लतिका इनामदार, गायत्री गुरंग, अंकिता चक्रवर्ती, एसबी किर्तना, काजल जेना, रूतरिषा पटेल, अंजली सिंह, सुमन मीना, तराना प्रधान, मौली मंडल और अदिति गायकवाड़ शामिल हैं। यह टीम इसी माह 12 से 16 नवंबर तक गुंटूर में हो रहे अंडर-19 इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी मैच में खेलेगी। इसके बाद दिसंबर में राजकोट (गुजरात) में सीनियर मैच में भाग लेगी। शोभा कमला नेहरू क्लब, कानपुर में अपने खेल को परवान चढ़ा रही है। उसकी कोच चित्रा सिंह (कानपुर) हैं। शोभा की तमन्ना और लक्ष्य है कि वह इंटरनेशनल मैच खेले। पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती है कि उसे जरूर सफलता मिलेगी। 

 

शोभा देवी की क्रिकेट डायरी

- वर्ष 2015 में नागपुर में पहली बार अंडर-19 मैच में उत्तर प्रदेश (यूपी) की टीम में शामिल होकर खेला। 
- वर्ष 2017 में इंदौर में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपी की 19वीं वीमेन क्रिकेट टीम में शामिल होकर टीम को चैंपियनशिप दिलवाई। 
- बीसीसीआई सेंट्रल जोन टीमों के कानपुर में हुए अंडर-19 महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में 113 रनों की शतकीय पारी खेलकर यूपी टीम को विजय दिलाई। 
- पिछले वर्ष गोवा में आयोजित अंडर-19 रणजी ट्रॉफी में यूपी से खेला। 
- पिछली जनवरी में मुंबई में अंडर-19 के सेंट्रल जोन मैचों में यूपी टीम से खेला। 
- राजस्थान और नोएडा में जोनल मैच में यूपी टीम में शामिल होकर भाग लिया। 
- पिछले माह अक्तूबर में विजयवाड़ा राजकोट में अंडर-19 टी-20 मैच खेले। 
 

बालिकाओं को शोभा का संदेश

शोभा का कहना है कि लड़कियां किसी से कम नहीं है। किसी से डरे नहीं। अपने लक्ष्य को पूरा फोकस करें। अपने परिवार, समर्थकों और खुद पर विश्वास तथा भरोसा रखें। खेल में बालिकाओं की काफी संभावनाएं हैं। अपनी मेहनत की बदौलत खेल जगत में भी नाम रोशन करें। शोभा का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में भरपूर मेहनत की जाए तो नाकामी का सवाल ही नहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed