यूपी की बहुचर्चित अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के पहले रुझान में कमल खिलने लगा तो सपाइयों के चेहरे मुरझाने लगे। पहले ही राउंड से पीछे हुई साइकिल पूरी मतगणना तक कमल की रफ्तार नहीं पकड़ सकी। अगले कुछ राउंड तक उनमें बढ़त की आस भी चकनाचूर होने लगी तो अधिकांश लोग मतगणनास्थल छोड़ने लगे। बेमन से कुछ एजेंट आधी मतगणना के बाद तक डटे रहे।
Milkipur By Election Result: मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी जीत, खिलता रहा कमल... मुरझाते रहे सपाइयों के चेहरे
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Feb 2025 03:17 PM IST
सार
Milkipur By Election Result: मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। पहले ही राउंड से पीछे हुई साइकिल तो फिर कमल की रफ्तार नहीं पकड़ सकी। मतगणना स्थल पर सपाइयों में उत्साह नहीं दिखा। वह अधूरे मन से आधी मतगणना तक ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन