फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आपकी इन गलतियों से बंद हो सकता है आपका यूट्यूब चैनल, जानें इनके बारे में

Thu, 11 May 2023 05:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 May 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Youtube Rules And Regulations 2023 Know Why Youtube Channel Is Suspended Reasons
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Youtube Rules And Regulations: मोबाइल फोन के आ जाने से लोगों के कई काम अब मिनटों में हो जाते हैं। इसके अलावा लोगों का मनोरंजन भी हो जाता है। यही नहीं अब तो लोग अपने मोबाइल फोन के जरिए कमाई भी कर पाते हैं। उदाहरण के लिए यूट्यूब को ही ले लीजिए। लोग यहां अपने मोबाइल से वीडियो बनाते हैं और फिर उन्हें यूट्यूब चैनल बनाकर अपलोड करके अच्छी कमाई तक करते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक यूट्यूबर हैं यानी कोई यूट्यूब चैनल चलाते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आपकी एक गलती के कारण आपका चैनल बंद तक हो सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आपको बतौर यूट्यूबर किन बातों का ध्यान रखना होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Youtube Rules And Regulations 2023 Know Why Youtube Channel Is Suspended Reasons
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है? - फोटो : Istock

बतौर यूट्यूबर रखें इन बातों का ध्यान:-

पहली बात

  • आपको यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करते समय ये ध्यान रखना है कि आपकी वीडियो में ऐसी कोई चीज न हो, जो आपको दिक्कत में डाल दे। नफरत फैलाने वाली चीजें, धर्म, जाति को लेकर कोई वीडियो न बनाएं आदि। वरना आपके चैनल को हमेशा के लिए ब्लॉक तक किया जा सकता है।
Youtube Rules And Regulations 2023 Know Why Youtube Channel Is Suspended Reasons
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • आप जब यूट्यूब चैनल बनाते हैं, तो यूट्यूब आपको बताता है कि इस प्लेटफॉर्म पर काम करने के कुछ निमय और शर्तें हैं। अगर आप इनका पालन नहीं करते हैं, तो यूट्यूब की तरफ से आपको चेतावनी दी जाती है। इसके बाद भी आप इनका पालन नहीं करते हैं, तो आपके चैनल को बंद तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Youtube Rules And Regulations 2023 Know Why Youtube Channel Is Suspended Reasons
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • अगर आप एप यूट्यूबर हैं, तो भूलकर भी इस पर कोई ऐसी वीडियो अपलोड न करें, जो पोनोग्राफी वाला कंटेंट हो। आप अगर ऐसा करते हैं, तो आपके चैनल को यूट्यूब तत्काल प्रभाव से बंद कर देता है।
विज्ञापन
Youtube Rules And Regulations 2023 Know Why Youtube Channel Is Suspended Reasons
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है? - फोटो : istock

चौथी बात

  • ऐसे वीडियो ही यूट्यूब पर अपलोड करें, जो सही हो और किसी की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचाते हों, किसी का कॉपी कंटेंट न हो आदि। अगर ऐसा होता है, तो भी आपके चैनल को बंद किया जा सकता है क्योंकि ये यूट्यूब के नियमों के खिलाफ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed