ICC Men's CWC 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। बात अगर इस पूरे टूर्नामेंट की करें, तो ये कुल 46 दिनों तक खेला जाएगा। इस बार सभी टीमें एक-दूसरे से अपने मैच खेलेगी। दूसरी तरफ, भले ही भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलगी। पर लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार 15 अक्तूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच का है। जहां एक तरफ कुछ लोग इस मैच का आनंद घर बैठकर लेते हुए नजर आ सकते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम भी जाएंगे जिसके लिए उन्हें टिकट बुक कराना होगा। ऐसे में अगर आप भी वर्ल्ड कप के मैचों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराएंगे, तो आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपका बैंक खाता खाली करवा सकती है। तो चलिए जानते हैं क्रिकेट मैच के ऑनलाइन टिकट बुक करते समय आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए...
{"_id":"649bdc13f89d0425040b222a","slug":"world-cup-2023-things-to-keep-in-mind-while-booking-cricket-match-tickets-online-to-avoid-fraud-2023-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2023: ऑनलाइन मैच टिकट बुक करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
World Cup 2023: ऑनलाइन मैच टिकट बुक करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना लग सकती है चपत
Wed, 28 Jun 2023 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:49 PM IST
विज्ञापन
मैच टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-
फेक वेबसाइट से बचकर
- आप जब भी मैच के टिकट बुक करें, तो सबसे पहले वेबसाइट या जिस एप से टिकट बुक कर रहे हैं उसकी जांच करें कि वो फेक तो नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज कई नकली वेबसाइट और एप के जरिए लोगों को ठग लेते हैं, और ये फेक वेबसाइट असली जैसी ही दिखती हैं।
मैच टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
विश्वसनीय जगह से बुक करें टिकट
- अगर आप क्रिकेट मैच के टिकट बुक कर रहे हैं, तो हमेशा विश्वसनीय एप या वेबसाइट से ही बुक करें। किसी भी ऐसी जगह से टिकट बुक न करें, जिसके बारे में आपको न पता हो। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप यकीनन ठगी का शिकार हो सकते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
अनजाने लिंक से बचकर
- क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होते ही आपके पास कई ऐसे अनजाने लिंक आ सकते हैं, जिनमें क्रिकेट मैच के टिकट बुक करने के बारे में बताया होता है या फिर आपके मोबाइल पर, ईमेल पर या सोशल मीडिया के जरिए ऐसा मैसेज भेजा जा सकता है, जिसमें आपको मुफ्त में क्रिकेट मैच के टिकट मिलने की बातें कही होती है। इसमें एक लिंक भी दिया होता है और आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरते हैं, तो ये जालसाज आपका डाटा और आपकी मेहनत की कमाई को चुरा लेते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
विज्ञापन
मैच टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
ऑफर्स की जांच करें
- क्रिकेट मैच के टिकट बुक करने के लिए आपके पास कई तरह के ऑफर्स को लेकर कॉल, मैसेज या ईमेल तक आ सकते हैं। पर यकीन मानिए ये फ्रॉड हो सकते हैं। इसलिए किसी ऑफर्स के चक्कर में तो बिल्कुल न पड़ें या फिर पहले इस ऑफर्स की जांच कर लें। वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।