Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी छोड़ने के बाद निकाल लिया पीएफ का पैसा, तो क्या फिर भी मिलेगी पेंशन? जानिए स्कीम सर्टिफिकेट के फायदे

Thu, 12 Nov 2026 07:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 12 Nov 2026 07:42 PM IST
सार

  • EPF Withdrawal After Leaving Job: नौकरी छोड़ने और पीएफ निकालने के बाद भी ईपीएफओ 'स्कीम सर्टिफिकेट' के जरिए पेंशन सुरक्षित रखी जा सकती है।
  • यह सर्टिफिकेट पुरानी नौकरी के सेवाकाल को जोड़कर 10 साल की पात्रता पूरी करने में मदद करता है।

विज्ञापन
Withdrawn PF Money After Leaving Job Will You Still Get Pension Know Benefits of Scheme Certificate
नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ निकासी - फोटो : AI

EPFO Scheme Certificate Benefits: आज के समय में नौकरी बदलना आम बात हो गई है और जब भी कोई कर्मचारी अपनी कंपनी छोड़ता है, तो वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए वह अपने पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड का पूरा पैसा निकाल लेता है। बहुत से लोगों के मन में यह बड़ा सवाल रहता है कि क्या पीएफ का पूरा फंड निकाल लेने के बाद भी उन्हें भविष्य में पेंशन मिलेगी या उनका पेंशन का अधिकार खत्म हो जाता है।



कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के नियमों के अनुसार, अगर आप सही प्रक्रिया का पालन करते हैं, तो पीएफ का पैसा निकालने के बावजूद आपकी पेंशन सुरक्षित रह सकती है। इसके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे 'स्कीम सर्टिफिकेट' कहा जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि यह सर्टिफिकेट क्या है और इसके क्या-क्या बड़े फायदे हैं।

Trending Videos
Withdrawn PF Money After Leaving Job Will You Still Get Pension Know Benefits of Scheme Certificate
स्कीम सर्टिफिकेट क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

स्कीम सर्टिफिकेट क्या होता है?

  • स्कीम सर्टिफिकेट एक ऐसा आधिकारिक दस्तावेज है जो ईपीएफओ द्वारा उन कर्मचारियों को जारी किया जाता है जो नौकरी छोड़ने के बाद अपना पीएफ फंड तो निकाल लेते हैं लेकिन अपनी पेंशन के अधिकार को सुरक्षित रखना चाहते हैं।
  • यह सर्टिफिकेट आपकी पिछली नौकरी के सेवाकाल को नई नौकरी के साथ जोड़ने में मदद करता है।
Withdrawn PF Money After Leaving Job Will You Still Get Pension Know Benefits of Scheme Certificate
पेंशन पर क्या असर पड़ता है? - फोटो : Adobe Stock

पेंशन पर क्या असर पड़ता है?

  • ईपीएस-95 योजना के तहत नियम है कि पेंशन का लाभ पाने के लिए कम से कम 10 साल की नौकरी पूरी होनी चाहिए।
  • अगर आप पीएफ निकालकर बिना सर्टिफिकेट लिए बैठ जाते हैं, तो आपकी पुरानी नौकरी की अवधि शून्य हो जाती है, लेकिन सर्टिफिकेट होने पर यह सेवा जुड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Withdrawn PF Money After Leaving Job Will You Still Get Pension Know Benefits of Scheme Certificate
document new - फोटो : Adobe Stock

इसे कैसे प्राप्त करें?

  • इस सर्टिफिकेट को हासिल करने के लिए आपको नौकरी छोड़ने के बाद ईपीएफओ के यूनिफाइड पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म 10-सी के लिए आवेदन करना होता है।
  • आपके द्वारा सही जानकारी और दस्तावेज जमा करने के बाद संबंधित क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय द्वारा यह प्रमाणपत्र आपको आसानी से जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Withdrawn PF Money After Leaving Job Will You Still Get Pension Know Benefits of Scheme Certificate
भविष्य में क्या फायदा? - फोटो : EPFO

भविष्य में क्या फायदा?

  • स्कीम सर्टिफिकेट अपने पास सुरक्षित रखने से जब आप भविष्य में दोबारा कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं, तो आपकी पुरानी पेंशन योग्य सेवा नई कंपनी में जुड़ जाती है।
  • इससे आपके रिटायरमेंट के समय आपको उच्च पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो जाता है और आपका पैसा बिल्कुल नहीं डूबता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed