Why There Is No Kick Start System In New Bikes: आज के समय हम में से अधिकतर लोग आवाजाही करने के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की अपेक्षा बाइक ज्यादा सुविधाजनक साधन होते हैं। ट्रैफिक से जल्दी निकलने में बाइक काफी उपयोगी हैं। इसी वजह से डेली कम्यूट करने के लिए लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं। वहीं आजकल कई नई बाइकों में किक स्टार्ट सिस्टम नहीं आ रहा है। ऐसे में सड़कों पर जो नई सेगमेंट वाली गाड़ियां दिख रही हैं। उसमें से किक स्टार्ट सिस्टम नदारद है। ऐसे में जो नई बाइक्स आ रही हैं उसमें केवल गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ स्टार्ट सिस्टम दिया जा रहा है। इन गाड़ियों को देखते हुए आपके मन में सवाल आया होगा कि आखिर नई बाइकों में किक स्टार्ट सिस्टम क्यों नहीं आ रहा है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
Bike: आखिर नई बाइक्स में क्यों नहीं आ रहा किक स्टार्ट सिस्टम? जानिए क्या है वजह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन