हम सब का सपना होता है घर खरीदना। हालांकि, घर खरीदना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपके पास एक बड़ी जमापूंजी का होना जरूरी है। कई बार लोगों के पास बड़ी जमापूंजी नहीं होती है इस कारण वे घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। हालांकि, आपका होम लोन अप्रूव होगा या नहीं यह भी कई बातों पर निर्भर करता है। होम लोन आपके नाम पर जारी करने से पहले बैंक या फाइनेंशियल संस्था आपकी आय, क्रेडिट स्कोर, इनकम टैक्स रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट, एड्रेस प्रूफ, आधार, पैन आदि कई जरूरी दस्तावेजों की मदद से आपके बैकग्राउंड के बारे में पता करता है। इन सभी चीजों का वेरिफिकेशन करने के बाद ही बैंक आपके नाम पर होम लोन को जारी करता है। लोन जारी होने के बाद व्यक्ति घर खरीदता है।
Home Loan Insurance: होम लोन लेने के बाद क्यों जरूरी है उसका इंश्योरेंस लेना? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 11 Apr 2025 03:29 PM IST
सार
होम लोन देते समय बैंक उसका इंश्योरेंस कवर भी लोगों को ऑफर करता है। कई लोग जानकारी के अभाव में इसे नजरंदाज कर देते हैं लेकिन यह काफी जरूरी चीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन