Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में बार-बार क्यों ट्रिप हो जाती है MCB? इन 4 बड़ी गलतियों को नजरअंदाज किया तो लग सकती है आग

Mon, 16 Nov 2026 03:25 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 16 Nov 2026 03:25 PM IST
सार

  • Why MCB Trips Repeatedly at Home: एक साथ कई भारी उपकरण चलाने से होने वाली ओवरलोडिंग की वजह से एमसीबी बार-बार ट्रिप होती है।
  • तारों में शॉर्ट सर्किट या किसी खराब बिजली के उपकरण के इस्तेमाल से भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।

विज्ञापन
Why Does MCB Trip Repeatedly at Home? Ignoring These 4 Big Mistakes Can Cause a Fire
Why MCB trips repeatedly at home? - फोटो : AI

Electrical Wiring Safety Tips India: हमारे घरों में बिजली की सुचारू सप्लाई और सुरक्षा के लिए मिनिएचर सर्किट ब्रेकर यानी एमसीबी लगाई जाती है, जो घर में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर अपने आप बिजली काट देती है। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि घर का कोई भी भारी उपकरण ऑन करते ही या अचानक ही एमसीबी बार-बार ट्रिप होकर बंद हो जाती है, जिससे पूरे घर की लाइट चली जाती है।



लोग इसे अक्सर मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह किसी बड़े खतरे या शॉर्ट सर्किट का संकेत हो सकता है। अगर आप समय रहते इस समस्या को नहीं समझते हैं, तो घर में बड़ा हादसा भी हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि एमसीबी बार-बार ट्रिप होने के पीछे कौन सी चार बड़ी गलतियां जिम्मेदार होती हैं।

Trending Videos
Why Does MCB Trip Repeatedly at Home? Ignoring These 4 Big Mistakes Can Cause a Fire
MCB - फोटो : AI Generated

हो सकती है ओवरलोडिंग की समस्या

  • जब हम एक ही समय पर एसी, हीटर, गीजर या फ्रिज जैसे कई भारी बिजली के उपकरण एक साथ चला लेते हैं, तो सर्किट पर क्षमता से अधिक दबाव पड़ जाता है।
  • इस ओवरलोडिंग की स्थिति से बचाने के लिए एमसीबी अपने आप ट्रिप होकर लाइट काट देती है।
Why Does MCB Trip Repeatedly at Home? Ignoring These 4 Big Mistakes Can Cause a Fire
MCB - फोटो : AI Generated

शॉर्ट सर्किट होने पर ट्रिप होता है MCB

  • घर की पुरानी वायरिंग में तार छिल जाने, चूहे द्वारा तार काट दिए जाने या उपकरणों के भीतर स्पार्किंग होने पर शॉर्ट सर्किट की समस्या पैदा होती है।
  • ऐसे खतरनाक मामलों में करंट का प्रवाह बिगड़ जाता है और एमसीबी तुरंत ट्रिप हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does MCB Trip Repeatedly at Home? Ignoring These 4 Big Mistakes Can Cause a Fire
खराब उपकरण का इस्तेमाल? - फोटो : Adobe Stock

खराब उपकरण का इस्तेमाल भी है कारण

  • कई बार हमारे घर में इस्तेमाल होने वाला कोई पुराना प्रेस, पंखा, मोटर या अन्य बिजली का उपकरण अंदर से खराब हो चुका होता है।
  • ऐसा फॉल्टी अप्लायंसेज जैसे ही मेन बोर्ड से जुड़ता है, सर्किट में गड़बड़ी आने के कारण एमसीबी बार-बार बंद होने लगती है।
विज्ञापन
Why Does MCB Trip Repeatedly at Home? Ignoring These 4 Big Mistakes Can Cause a Fire
कम क्षमता की एमसीबी से भी होती है परेशानी - फोटो : Adobe Stock

कम क्षमता की एमसीबी से भी होती है परेशानी

  • अगर आपके घर का कुल बिजली का लोड अधिक है और आपने वहां बहुत कम एम्पीयर क्षमता वाली एमसीबी लगवा रखी है, तो वह लोड सहन नहीं कर पाती है।
  • इस तकनीकी खामी की वजह से भी जरा सा लोड बढ़ते ही एमसीबी बार-बार ट्रिप होती है।
  • इसलिए अगर बार-बार आपके घर की एमसीबी ट्रिप हो रही है और आपको कारण समझ नहीं आ रहा है तो किसी अच्छे मैकेनिक को बुलाकर दिखा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed