फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टील के बर्तनों पर सफेद दाग क्यों पड़ते हैं? वजह जानकर आप भी कहेंगे- अरे, ये बात तो पता ही नहीं थी

Tue, 08 Sep 2026 01:47 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 08 Sep 2026 01:47 PM IST
सार

Water Spots Appear on Stainless Steel: स्टील के बर्तनों पर सफेद दाग अक्सर पानी सूखने के बाद उसमें मौजूद खनिजों के बर्तन पर रह जाने से पड़ते हैं। बर्तन धोने के बाद अच्छी तरह सुखाने से इन निशानों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Why Do White Water Spots Appear on Stainless Steel Utensils
स्टील के बर्तनों पर सफेद धब्बे देखकर न हों परेशान - फोटो : AI

स्टील के बर्तन लगभग हर घर में इस्तेमाल होते हैं। इन्हें धोने के बाद कई बार इन पर सफेद-सफेद निशान दिखाई देने लगते हैं। खासकर गिलास, प्लेट और बर्तनों के नीचे ये दाग ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में लगता है कि बर्तन ठीक से साफ नहीं हुआ, लेकिन इसकी वजह कुछ और हो सकती है। दरअसल, पानी में कई तरह के खनिज मिले होते हैं। कुछ जगहों पर पानी में इन खनिजों की मात्रा ज्यादा होती है। जब बर्तन पर लगा पानी सूख जाता है तो पानी तो सूख कर उड़ जाता है, लेकिन उसमें मौजूद खनिज बर्तन की सतह पर रह जाते हैं। इसी वजह से सफेद दाग या हल्की सफेद परत दिखाई देने लगती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Why Do White Water Spots Appear on Stainless Steel Utensils
स्टील के बर्तनों पर सफेद धब्बे देखकर न हों परेशान - फोटो : Instagram

स्टील के बर्तनों पर क्यों दिखते हैं सफेद निशान?
कई बार बर्तन धोने के बाद उसे गीला ही छोड़ देने से भी ये निशान ज्यादा दिखते हैं। पानी की बूंदें सूखती रहती हैं और उनके साथ आए खनिज बर्तन पर जमते जाते हैं। अगर आपके घर में ऐसे दाग बार-बार दिखाई देते हैं तो संभव है कि आपके पानी में खनिजों की मात्रा ज्यादा हो।

Why Do White Water Spots Appear on Stainless Steel Utensils
स्टील के बर्तनों पर सफेद धब्बे देखकर न हों परेशान - फोटो : freepik.com

बर्तनों को ज्यादा न रगड़ें
इन दागों को हटाने के लिए सबसे पहले बर्तन को सामान्य तरीके से धो लें। अगर निशान फिर भी रह जाएं तो पानी और सफेद सिरके का हल्का घोल इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे दाग वाली जगह पर थोड़ी देर लगाकर रखें और फिर मुलायम कपड़े या स्पंज से साफ कर लें। इसके बाद बर्तन को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा दें।  हालांकि, बर्तन को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं है। स्टील की सतह पर खरोंच आ सकती है। इसलिए तेज घिसाई या बहुत खुरदरे स्क्रबर के बजाय मुलायम कपड़े या स्पंज का इस्तेमाल करना बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do White Water Spots Appear on Stainless Steel Utensils
स्टील के बर्तनों पर सफेद धब्बे देखकर न हों परेशान - फोटो : AI

साफ कपड़े से जरूर पोंछे
अगर आप चाहते हैं कि ये सफेद दाग बार-बार न पड़ें तो बर्तन धोने के बाद उन्हें अपने आप सूखने के लिए न छोड़ें। साफ कपड़े से पानी पोंछकर बर्तन रख दें। इससे पानी की बूंदों के साथ बर्तन की सतह पर जमने की संभावना कम हो जाती है। साफ कपड़े से बर्तन को पोंछने से उसमें कभी भी सफेद दाग नहीं पड़ेगा और बर्तन चमकदार बने रहेंगे। बच्चों की स्टील टिफिनों के साथ आप इस प्रक्रिया को अपना सकते हैं। 

बारिश आई तो बिजली का बिल भी बढ़ गया? घर में चल रही इन 5 चीजों पर दें ध्यान

बारिश में आटे-दाल में कीड़े लगने से हैं परेशान? घर में ही हो रही हैं ये गलतियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed