फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Cutter Knife: नेल क्लिपर में लगे दो चाकुओं का क्यों होता है काम? बहुत कम लोगों को मालूम है इसका उपयोग

Fri, 15 Aug 2025 07:26 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 15 Aug 2025 07:26 PM IST
सार

Use of Knife in Nail Cutter: आपने नाखून काटते समय ध्यान दिया होगा कि नेल कटर में दो अन्य चाकू भी लगे होते हैं। इन चाकुओं के सही उपयोग के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Why do the two knives in a nail clipper work Very few people know its use
नेल क्लिपर - फोटो : Adobe Stock

Two Knives in Nail Clipper: नेल कटर एक ऐसा छोटा और उपयोगी उपकरण है जो लगभग हर घर में मौजूद होता है। इसका मुख्य काम नाखूनों को काटना और साफ करना है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अधिकांश नेल कटर में उसके ऊपरी सिरे पर दो छोटे नुकीले चाकू जैसे उपकरण लगे होते हैं? अक्सर लोग इन चाकुओं को बेकार या सिर्फ डिजाइन का हिस्सा मान लेते हैं। कई लोग तो इनका इस्तेमाल करते ही नहीं हैं और अगर करते भी हैं तो गलत तरीके से करते हैं।



असल में ये दोनों चाकू सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते बल्कि इनका एक खास और बहुत ही उपयोगी मकसद होता है। ये हमारी रोजमर्रा की कई छोटी-मोटी समस्याओं को हल करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनका हम शायद कभी अनुमान भी नहीं लगा पाते। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Why do the two knives in a nail clipper work Very few people know its use
नेल क्लिपर - फोटो : Freepik

पहला चाकू: नाखून की सफाई के लिए
नेल कटर में लगा पहला थोड़ा सा घुमावदार और नुकीला चाकू नाखूनों के नीचे की गंदगी को साफ करने के लिए होता है। अक्सर हमारे नाखूनों के नीचे और किनारे धूल, मिट्टी और अन्य मैल जमा हो जाता है, जिसे साफ करना मुश्किल होता है। यह छोटा चाकू इस काम के लिए बिल्कुल उपयुक्त होता है। इसका सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करके आप नाखूनों को पूरी तरह से साफ रख सकते हैं, जिससे नाखूनों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

Why do the two knives in a nail clipper work Very few people know its use
nail cutter नेल कटर नाखून कटर - फोटो : Adobe Stock

दूसरा चाकू: कान की सफाई के लिए
वहीं नेल कटर के साथ जो दूसरा औजार होता है, उसका काम बहुत अलग होता है। अगर आप ध्यान देंगे तो उस औजार का डिजाइन बहुत अलग होता है। दरअसल कांच की बोतलों पर लगे टाइट ढक्कन या सील को खोलने में यह खास औजार बहुत सहायक होता है। इसका घुमावदार डिजाइन ढक्कन को पकड़ने और खोलने में मदद करता है।


ये भी पढ़ें- PF Balance: बड़ा आसान है पीएफ का बैलेंस चेक करना, जान पाएंगे नौकरी करते-करते कितने पैसा जमा हुआ है खाते में
विज्ञापन
विज्ञापन
Why do the two knives in a nail clipper work Very few people know its use
nail cutter नेल कटर नाखून कटर - फोटो : Adobe Stock

अतिरिक्त उपयोग और सावधानियां
इन दोनों चाकुओं का उपयोग कुछ अन्य छोटे-मोटे कामों में भी किया जा सकता है, जैसे धागे काटना या किसी बारीक चीज को हटाना। हालांकि इनका उपयोग करते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए और किसी भी तरह के गहरे या नाजुक हिस्से पर इनका उपयोग करने से बचना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Wifi Tips And Tricks: स्मार्टफोन में इस तरह देखें अपने वाईफाई कनेक्शन का पासवर्ड, जानिए डिटेल्स
 
विज्ञापन
Why do the two knives in a nail clipper work Very few people know its use
nail cutter नेल कटर नाखून कटर - फोटो : Adobe Stock
नाखून साफ करने में मदद करता है
इसके अलावा आपने देखा होगा कि नेलकटर में एक खुरदरी सतह होती है, जिसका उपयोग आप नाखून काटने के बाद उसे रगड़कर साफ करने के लिए कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed