फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Cutter Knife: नेल क्लिपर में क्यों लगे होते हैं दो चाकू? जानें क्या है इसका असली उपयोग

Sat, 26 Apr 2025 11:39 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 26 Apr 2025 11:39 AM IST
सार

नाखून काटते समय आपने ध्यान दिया होगा कि नेल कटर में दो अन्य चाकू लगे होते हैं। असल में इन चाकू का काम बहुत दिलचस्प होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Why are there two knives in a nail clipper Know its real use know in hindi
नेल क्लिपर - फोटो : Freepik

Nail Cutter Inside Knife Use: पर्सनल केयर और हाइजीन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। नाखूनों की सफाई न होने से उंगलियों में बैक्टीरिया पनप जाते हैं, जो पेट संबंधी बीमारियों का कारण बनते हैं। ऐसे में नाखून काटने के लिए नेल क्लिपर एक छोटा, लेकिन जरूरी उपकरण है। पहले लोग नाखून काटने के लिए ब्लेड या छुरी का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब बाजार में कई तरह के आधुनिक नेल क्लिपर उपलब्ध हैं, जो न केवल उपयोग में आसान हैं, बल्कि इसे आसानी से जेब में भी कैरी किया जा सकता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि ज्यादातर नेल क्लिपर में मुख्य नाखून काटने वाले ब्लेड के अलावा दो छोटे अतिरिक्त औजार लगे होते हैं? असल में इन अतिरिक्त औजारों के उपयोग के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Why are there two knives in a nail clipper Know its real use know in hindi
नेल क्लिपर - फोटो : Adobe Stock

नेल क्लिपर का डिजाइन
नेल कटर कई डिजाइन के होते हैं। कुछ में सिर्फ नाखून काटने वाले ब्लेड होते हैं, वहीं कुछ में ब्लेड के साथ दो अन्य औजार भी होते हैं। इन सब के साथ नेल कटर की खास बात यह है कि इनमें एक खुरदुरी सतह (या फाइल) भी होती है, जिसका काम नाखून को रगड़कर उसे बराबर करना होता है।

Why are there two knives in a nail clipper Know its real use know in hindi
नेल क्लिपर - फोटो : Adobe Stock

नेल कटर के साथ जो दो अतिरिक्त औजार होते हैं, उनमें से एक बिल्कुल चाकू जैसा काम करता है। जैसे अगर कोई सफर में है और उसके पास चाकू नहीं तो वह नेल कटर वाले औजार से फल जैसी चीजें काट सकता है। इसके साथ ही उस औजार का इस्तेमाल छोटा-मोटा छेद करने के लिए भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why are there two knives in a nail clipper Know its real use know in hindi
नेल क्लिपर - फोटो : Adobe Stock

वहीं, नेल कटर के साथ जो दूसरा औजार होता है, उसका काम बहुत अलग होता है। अगर आप ध्यान देंगे तो उस औजार का डिजाइन बहुत अलग होता है। दरअसल, कांच की बोतलों पर लगे टाइट ढक्कन या सील को खोलने में यह खास औजार बहुत सहायक होता है। इसका घुमावदार डिजाइन ढक्कन को पकड़ने और खोलने में मदद करता है।



ये भी पढ़ें- भूटान में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
विज्ञापन
Why are there two knives in a nail clipper Know its real use know in hindi
नेल क्लिपर - फोटो : Adobe Stock

इतना ही नहीं, कुछ लोग इस औजार (खासकर नुकीले सिरे वाले) का उपयोग नाखूनों के नीचे जमी गंदगी को सावधानी से हटाने के लिए करते हैं। इसका नुकीला सिरा ऐसे कार्यों के लिए उपयुक्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed