Ayushman Card Eligibility Criteria: हमारे देश में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।
Ayushman Bharat Yojana: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? यहां जानें
भारत सरकार की एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन लोग हैं जिन्हें मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल सकता?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या लाभ मिलता है?
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्ड धारक आयुष्मान कार्ड से पंजीकृत अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है और कार्ड धारक को हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर दिया जाता है यानी इतने पैसे तक का आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
जानिए कौन लोग हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र:-
अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इस योजना के लिए जो लोग पात्र हैं उनकी सूची नीचे दी गई है। आप यहां पर पात्रता सूची देख सकते हैं...
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
- अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं आदि।
कौन लोग नहीं हैं पात्र:-
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता उसमें वे लोग शामिल हैं, जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिन लोगों का पीएफ कटता है, जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं या जो लोग करदाता हैं आदि। ये सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।