PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: भारत सरकार द्वारा मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। अलग-अलग योजनाओं से अलग-अलग तरह के लोग जुड़े हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जैसे, किसी योजना में घर के लिए आर्थिक मदद दी जाती है तो किसी योजना के तहत अन्य तरह के सामान देने का प्रावधान होता है।
पर जो प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है, उसके तहत लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। साथ ही कई तरह के अन्य लाभ भी इस योजना के तहत मिलते हैं, लेकिन क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं या नहीं? ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। इस योजना की अपनी एक पात्रता सूची है और जो लोग इस लिस्ट में हैं, सिर्फ वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं?
- अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। आप अगर पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं...
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- पत्थर तराशने वाले हैं, धोबी और दर्जी हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं और जो लोग राजमिस्त्री हैं वे इस योजना से जुड़ सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां संबंधित अधिकारी से मिलकर आप आपनी आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं
- आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं जिसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। फिर यहां लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आप आवेदन कर सकते हैं
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
ये लाभ मिलते हैं आपको
- योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है। इसके अलावा लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
- योजना के तहत लाभार्थियों को कुछ महीनों के लिए पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर तय समय पर इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन मिल सकता है