फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: आपको मिलेगा इस योजना का लाभ या नहीं? मोदी सरकार देती है कई आर्थिक लाभ, यहां जानें सबकुछ

Mon, 04 Aug 2025 07:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Aug 2025 07:40 AM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Eligible Hai: अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि सिर्फ पात्र लोगों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma yojana ke liye kaun eligible hai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार की देश में मौजूदा समय में कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। जहां किसी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिया जा रहा है, तो वहीं कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनके जरिए लोगों को दूसरी मदद दी जाती हैं। जैसे, सब्सिडी, कोई सामान, घर बनाकर देना, मुफ्त इलाज आदि।



इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2023 में शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत कई आर्थिक लाभ और अन्य लाभ दिए जाते हैं। मौजूदा समय में एक बड़ी सख्या में लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं और अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। बस आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में...

who is eligible for pm Vishwakarma yojana ke liye kaun eligible hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

किसे मिलता है लाभ?

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही योजना के अंतर्गत लाभ मिलता है जिनकी सूची नीचे दी गई है। अगर आप इस योजना में शामिल हैं, तो आप योजना में आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं:-

  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • धोबी और दर्जी हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • आप अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
who is eligible for pm Vishwakarma yojana ke liye kaun eligible hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं 
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma yojana ke liye kaun eligible hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

योजना के तहत मिलते हैं ये कई लाभ:-

  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ये प्रशिक्षण आपको इसलिए दिया जाता है ताकि आप अपने काम में और बेहतर हो सके। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का भी प्रावधान है
विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma yojana ke liye kaun eligible hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को लोन की सुविधा भी मिलती है और ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है। इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और आप तय समय पर ये लोन वापस कर देते हैं, तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed