देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर एक बड़ा खर्चा इलाज में आता है। कई बार तो लोगों को इलाज कराने के लिए कर्ज का सहारा भी लेना पड़ जाता है। गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए और स्वास्थ्य सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के अंतर्गत आप कई गंभीर बीमारियों का इलाज 5 लाख रुपये तक मुफ्त में करा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: आपके क्षेत्र में किन अस्पतालों में किया जाता है आयुष्मान कार्ड पर इलाज? ऐसे करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:32 PM IST
सार
इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन