फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां देखें पात्रता सूची

Wed, 21 May 2025 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 May 2025 05:11 PM IST
सार

PM Vishwakrma Yojana: पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत सितंबर 2023 में कई गई। ऐसे में इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
किसे मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana eligibility criteria: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है जिनके तहत पात्र लोगों को इन योजना से जोड़ा जाता है और कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को इन योजना के तहत लाभ देने का काम किया जाता है।



जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत एक बड़ी संख्या में लोगों को कई तरह के लाभ देने का काम किया जाता है। सितंबर 2023 में शुरू हुई इस योजना के जरिए कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं। बस पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना की पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for pm Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
किसे मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं?

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिया जाता है
  • लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
who is eligible for pm Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
किसे मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन देने का भी प्रावधान है और ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
  • इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और फिर इसे लौटाने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
किसे मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है योजना से?

अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। साथ ही नीचे दी गई पात्रता सूची के मुताबिक, आपका पात्र होना जरूरी है:-
 

  • मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर और जो लोग लोहार का काम करते हैं। ये सभी इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma Yojana ka labh kise milta hai
किसे मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आपको पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में आवेदन करना है तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। यहां जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन का दूसरा तरीका है ऑनलाइन जिसमें आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है और यहां पर 'लॉगिन' वाले सेक्शन में जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed