फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या नहीं? चेक कर लें वरना नहीं मिल पाएगा मुफ्त इलाज का लाभ

Mon, 27 Oct 2025 05:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Oct 2025 05:25 PM IST
सार

Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai: अगर आप चाहते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवा लें ताकि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके, तो इसके लिए पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card and who not Kiska Ban Sakta Hai Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Process: अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़कर उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो पहले आपको ये चेक करना होता है कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची होती है जिसे चेक कर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं और जो लोग योजना के लिए पात्र होते हैं, सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को देखें तो इस योजना को भारत सरकार चलाती है।



इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं और उन्हीं का आयुष्मान कार्ड बनता है। ये आयुष्मान कार्ड मुफ्त इलाज करवाने के काम आता है। ऐसे में अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। अगली स्लाइड्स में आवेदनकर्ता अपनी पात्रता के बारे में चेक कर सकते हैं...

who is eligible for ayushman card and who not Kiska Ban Sakta Hai Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से कौन लोग जुड़ सकते हैं?

  • अगर आप इस आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं, जो लोग बेरोजगार हैं या जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि। ऐसे लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है।
who is eligible for ayushman card and who not Kiska Ban Sakta Hai Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको अगर तुरंत अपनी पात्रता चेक करनी है, तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है। इसके बाद यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर यहां पर मांगी गई जानकारियों को भर दें। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card and who not Kiska Ban Sakta Hai Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका ये है

  • आप चाहें तो ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक आयुष्मान एप पर जाना होता है। यहां पर दस्तावेज अपलोड कर आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड आप ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और फिर इस कार्ड को बनवाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card and who not Kiska Ban Sakta Hai Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • आप अगर आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। सरकार आपको आयुष्मान कार्ड जारी करती है जिसकी सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में मुफ्त किया जाता है, जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed